धर्मेंद्र की शोकसभा में हेमा मालिनी ने एशा देओल को धकेला, रोती रहीं अहाना।

[संगीत] धर्मेंद्र की शोक सभा में बेटियों का दिखा बुरा हाल। मां के पीछे खड़ी सुबक-सुबक कर रोती रही अहाना। 17 दिन बाद भी अहाना का दर्द नहीं हुआ कम। ईशा ने बनना चाहा रोती मां का सहारा। तो हेमा ने बेटी को पास आने से किया मना। टोक करीशा को पीछे धकेला। बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को गुजरे 18 दिन हो गए हैं। लेकिन उनके जाने का गम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चाहने वाले तो जैसे तैसे सब्र कर गए हैं। लेकिन धर्मेंद्र का परिवार अभी तक इस सदमे से उभ नहीं पाया है।

खासतौर से उनके बच्चे 11 दिसंबर को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने एक शोक सभा रखी थी। जिसमें हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ शामिल हुई। हेमा के एक्स दामाद भरत तख्तानी भी गम की इस घड़ी में अपनी एक्स वाइफ ईशा का सहारा बने हुए हैं। दिल्ली में हुई शोक सभा में भी भरत शामिल रहे। इस शोक सभा में हेमा और उनकी दोनों बेटियों को बेहद भावुक होते देखा गया। धर्मेंद्र को याद कर जब हेमा स्टेज पर अपने दिल का दर्द साझा कर रही थी तब वह कई बार भावुक हुई दिखी। पति के बारे में बताते हुए कई बार हेमा की आंखें भर आई। उनका गला रंध गया और हेमा का यह गम देख उनका हर फैन भावुक हो गया। इसी दौरान लोगों का ध्यान धर्मेंद्र और हेमा की छोटी बेटी अहाना पर भी गया जो मां के पीछे खड़ी सुबक-सुबक कर रोती नजर आई।

जिस वक्त हेमा धर्मजी को याद कर उनकी यादें प्रेयर मीट में आए लोगों से साझा कर रही थी। तब स्टेज पर खड़ी अहाना खामोशी से आंसू बहाती रही। आहाना इस कदर भावुक हो चुकी थी कि उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। आंखों से आंसू बहते रहे और वह चुपचाप उन्हें पोछती रही। बता दें कि यह पहली बार था जब धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा, ईशा और अहाना देओल पब्लिकली नजर आई थी। हेमा और ईशा को इससे पहले अभिनेता के अंतिम संस्कार के दौरान देखा गया था। लेकिन तब अहाना कहीं नजर नहीं आई थी। बेहद प्राइवेट लाइफ जीने वाली अहाना लाइमलाइट से दूर रहती है। लेकिन इस बार धर्मेंद्र की शोक सभा में यूं आंसू बहाती अहाना को देख हेमा और धर्मेंद्र के फैंस का दिल भी डूबा जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि धर्मेंद्र के छह बच्चों में अहाना देओल सबसे छोटी हैं। यूं तो धर्मेंद्र अपने सारे बच्चों पर जान लुटाते थे। लेकिन अहाना पापा की लाडली थी और धर्मेंद्र का जाना अहाना को अब बुरी तरह से तोड़ गया है। इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो लोगों को हैरान कर गया। दरअसल अपनी स्पीच के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब हेमा अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पाई।

उनका गला भर गया और आंखों में आंसू तैर गए। उसी वक्त ईशा उन्हें संभालने के लिए नजदीक आई और मां को हौसला देने के लिए उनका हाथ थाम लिया।

हालांकि हेमा ने उन्हें तुरंत टोक दिया और करीब ना आने के लिए कहा। जिसके बाद ईशा दोबारा पीछे की तरफ जाकर खड़ी हो गई। यूं तो ईशा इस दौरान हिम्मत रखते हुए अपने इमोशंस पर काबू किए रही। लेकिन कई बार ईशा के सब्र का बांध भी टूटा। ईशा की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी दूसरी बीवी और बेटियों का हाल देख फैंस भी भावुक हुए जा रहे हैं।

Leave a Comment