विनोद खन्ना के तीनों बेटों का नहीं बसा घर, 50 के अक्षय खन्ना के दोनों भाई भी रह गए कुंवारे!

50 के अक्षय, 53 के राहुल, 34 के साक्षी, तीन भाई तीनों ने ही नहीं की शादी। दो बीवियों वाले विनोद खन्ना के बेटों ने कर ली है शादी से तौबा। शादी की उम्र बीत जाने के बाद भी अक्षय, राहुल, साक्षी किसी का घर नहीं बसा।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत बनकर अक्षय खन्ना ने फैंस के दिलों पर ऐसा डाका डाला है कि हर कहीं सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है।

शेर बलोच बनकर अक्षय रणवीर के हिस्से की वाहवाही भी छीन ले गए हैं। जहां एक तरफ अक्षय की दमदार अदाकारी को खूब तारीफें मिल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में छाई हुई है। 50 की उम्र में भी कुंवारे घूम रहे अक्षय के लिए सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर उन्होंने आज तक घर क्यों नहीं बसाया?

सुपर टैलेंटेड और नामी एक्टर बनने के बाद भी अक्षय की जिंदगी में शादी वाला फेज क्यों नहीं आया। वो भी तब जब अक्षय का नाम कई हसीनाओं से जुड़ चुका है। अक्षय तो खुद बता चुके हैं कि अब वो शादी करने में बिल्कुल इंटरेस्टेड नहीं है। वह हैप्पीली सिंगल हैं और अकेले रहकर ही अपनी शादी को एंजॉय कर रहे हैं।

लेकिन लेकिन लेकिन हम आपको बता दें कि सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि उनके दोनों भाई भी उन्हीं के नक्शे कदम पर हैं। जी हां, 50 साल के अक्षय की तरह ही उनके बड़े भाई राहुल खन्ना और सौतेले भाई साक्षी खन्ना ने भी आज तक अपना घर नहीं बसाया है। तीनों भाई शादी से तौबा किए बैठे हैं।

बता दें कि अक्षय के बड़े भाई राहुल खन्ना है जो कि 53 साल के हो चुके हैं और अभी तक कुंवारे हैं। अक्षय की तरह ही राहुल ने भी बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया था। आज वह एक कामयाब मॉडल और वीजे हैं। साथ ही वह एक राइटर के तौर पर भी काम करते हैं। राहुल ने 1999 में आई दीपा मेहता की फिल्म 1947 अर्थ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

हालांकि गजब के चार्मिंग लुक्स और हैंडसम पर्सनालिटी के बावजूद राहुल का करियर फिल्मों में खास नहीं रहा। जिसके बाद उन्होंने टीवी की राह पकड़ी और विजय के तौर पर काम किया। राहुल ने ओटीटी पर भी काम किया है। उन्होंने साल 2019 में आई नेटफ्लिक्स की सीरीज लैला में काम किया था। राहुल ने कई बड़े शोज़ और ब्यूटी पेजेंट्स को होस्ट किया है।

वो कई बड़े ब्रांड्स का फेस भी रहे हैं। स्टार सन होने के बावजूद राहुल खन्ना बेहद प्राइवेट लाइफ जीते हैं। राहुल और अक्षय के छोटे भाई का नाम है साक्षी खन्ना। यहां हम आपको बता दें कि साक्षी राहुल और अक्षय के सगे नहीं बल्कि सौतेले भाई हैं। दरअसल विनोद खन्ना जब सन्यासी का जीवन छोड़ ओशो के आश्रम से वापस लौटे थे तब उन्होंने खुद से 16 साल छोटी कविता दफ्तरी से शादी की थी। 1985 में विनोद खन्ना का तलाक हो गया था। जिसके बाद विनोद खन्ना ने 1990 में कविता को अपनी दूसरी बीवी बनाया था। इस शादी से भी विनोद खन्ना के दो बच्चे हुए। बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा। साक्षी खन्ना के लुक्स अपने पिता से काफी हद तक मिलते जुलते हैं। साक्षी 34 साल के हो चुके हैं।

हालांकि उन्हें एक सुपरस्टार के बेटे होने का फायदा कभी नहीं मिला। साक्षी की निजी जिंदगी विवादित ही रही है। साक्षी को लेकर पहला विवाद तब हुआ था जब साल 2021 में उन्हें पुलिस ने एक रेप पार्टी में शामिल होने और वहां ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। विनोद खन्ना ने काफी मशक्कत करके उन्हें पुलिस से छुड़वाया था। इतना ही नहीं साक्षी का नाम बोल्ड अभिनेत्री पूनम पांडे के साथ भी जुड़ा था। तब कई पार्टियों में साक्षी को पूनम पांडे के साथ देखा गया।

जिसके बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हुई कि साक्षी और पूनम का अफेयर चल रहा है। हालांकि बाद में यह खबरें भी दब गई। साल 2015 में साक्षी ने बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था। तभी से ऐसी चर्चा शुरू हुई कि साक्षी को संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म से लॉन्च करेंगे। लेकिन साल 2017 में विनोद खन्ना का कैंसर के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद साक्षी का करियर उड़ान नहीं भर सका

Leave a Comment