रणबीर सिंह की धुरंधर के विलेन बनकर अक्षय खन्ना ने जबरदस्त कमबैक किया है और उनकी एक्टिंग की इस वक्त हर जगह तारीफ हो रही है। अक्षय खन्ना अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अक्षय खन्ना ने पहली बार 1997 में हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था। अब वो धुरंधर में अपने रोल को लेकर चर्चा में है। फिल्म में अक्षय रहमान डकैत का रोल निभा रहे हैं। अब ऐसे में आपका यह जानना भी दिलचस्प है कि आखिर अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रोल के लिए कितनी फीस ली है।
फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को लेकर लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने इस रोल के साथ पूरा न्याय किया और इतना एंटरटेन किया कि बाकी सब कुछ फीका लगा। हालांकि रणबीर सिंह फिल्म में लीड रोल में है लेकिन फिल्म में अक्षय खन्ना का रोल बस टॉप नच था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में रहमान डकैत का रोल निभाने के लिए उन्हें करोड़ों में पेमेंट किया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर ₹250 करोड़ के बजट में बनी है। हालांकि ऑफिशियली यह नहीं बताया गया लेकिन खबर है कि रणबीर सिंह को 30 से ₹50 करोड़ फीस दी गई है। वहीं अक्षय खन्ना को कथित तौर पर ₹2.5 करोड़ फीस दिया गया है।
हालांकि इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की जा सकती लेकिन जिस तरह से अक्षय ने फिल्म में अपना रोल निभाया उससे लोग उनके कायल हो गए हैं। अक्षय खन्ना लवर बॉय के दौर से बाहर आ गए हैं और उन्होंने छावा और धुरंधर जैसी फिल्मों में अपने रोल को लेकर चर्चा बटोरी है। अक्षय खन्ना का विलन रोल खूब पसंद किया जा रहा है। जिस तरह से उन्होंने धुरंधर में वायरल बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ एंट्री की वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई। लोग उनके कमबैक की तुलना बॉबी देओल से कर रहे हैं। जिन्होंने एनिमल में अपने रोल के साथ कुछ ऐसा ही किया था।
चलिए अब आपको यह भी बता देते हैं कि आखिर अक्षय खन्ना खुद कितने अमीर हैं। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना की कुल नेटवर्थ लगभग 167 करोड़ आंकी जाती है। सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले अक्षय अपने शांत और लो प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी कमाई के मेन सोर्सेस हैं फिल्म्स और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट्स। अक्षय खन्ना के पास मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों जैसे जूहू, मालाबार हिल और तारदेव में शानदार प्रॉपर्टीज हैं। उनका रियलस्टेट पोर्टफोलियो 100 करोड़ से ज्यादा का बताया जाता है। अक्षय भले ही लाइमलाइट से दूर है लेकिन उनके पास है शानदार कार्स कलेक्शन।
इनमें शामिल है मर्सिडीज बेंज क्लास , बीएम डब्ल्यू सीरीज और Toyota Fortuner। अक्षय खन्ना का मेन घर मुंबई के जूहू में समुद्र किनारे 35 करोड़ का है। इस बंगले में हल्के ग्रे रंग की दीवारें हैं और बड़ी-बड़ी खिड़कियां भी हैं। साथ ही बंगले के अंदर एक प्राइवेट थिएटर है।
इसमें क्लासी आउटवर्क भी है। यह बंगला बाहर से जितना साधारण लगता है अंदर से उतना ही रॉयल नजर आता है। अक्षय खन्ना का एक और घर है जो कि मुंबई के मालाबार हिल में है। यह प्रॉपर्टी करीब ₹60 करोड़ की है। यहां से समुद्र का शानदार व्यू मिलता है।
चारों तरफ बड़े-बड़े बिजनेसमैन के बंगले और पुरानी ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। इसके अलावा अक्षय खन्ना का एक फार्म हाउस अलीबाग में है। यहां चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हुए हैं और शहर की भीड़ से यह दूर जगह पर बना हुआ है। इसके साथ ही उनका मुंबई के तारदेव में भी एक अपार्टमेंट है।
