बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने शादी नहीं की है। अब इन स्टार्स ने अकेले ही या तो अपनी पूरी लाइफ निकाली है या फिर अपनी आधी उम्र में आने के बाद भी यह शादी से कोसों दूर हैं। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे स्टार के बारे में जो इन दिनों विलेन बनकर लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
दरअसल यहां हम जिसकी बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि फिल्म धुरंधर के विलेन अक्षय खन्ना हैं। जी हां, अक्षय खन्ना इन दिनों विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं और इनके इस वक्त किरदार की हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन 50 की उम्र आने के बाद भी एक्टर अभी तक कुंवारे हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। तो आइए अब आपको आगे की वीडियो में बताते हैं कि आखिर अक्षय खन्ना का किन एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ चुका है और आज तक इन्होंने शादी क्यों नहीं की। आपको बताते चले कि इस बात से हर कोई वाकिफ है कि अक्षय खन्ना दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 1997 में आई फिल्म हिमालय पुत्र से शुरू किया था।
वहीं फिल्मी करियर के साथ ही अक्षय की पर्सनल लाइफ भी काफी बार सुर्खियों में आई है। अब एक्टर ने आज तक शादी नहीं की है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा था। अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या के साथ आ अब लौट चले और ताल में काम किया था। अब रिपोर्ट के मुताबिक इन फिल्मों के दौरान दोनों बहुत करीब आ गए थे। अब आ लौट चले कि अमेरिका में शूटिंग के दौरान दोनों को लगने लगा कि वे एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। अब दोनों के अफेयर की खबरों ने मीडिया में भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं तब ऐश्वर्या इंडस्ट्री में नई थी। दोनों करीब एक साल तक रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन तभी ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ हम दिल दे चुके सनम साइन कर ली और उनके लाइफ में सलमान खान की एंट्री हो गई और ऐश ने अक्षय से दूरियां बनानी शुरू कर दी। अब इस तरह ऐश्वर्या के साथ अक्षय खन्ना का रिश्ता खत्म हो गया।
वहीं अक्षय खन्ना का ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद करिश्मा कपूर से भी नाम जुड़ा था। और एक समय ऐसा भी आया जब करिश्मा और अक्षय शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर पर बेटी का रिश्ता भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर बीच में आ गई। दरअसल उस समय करिश्मा का करियर एकदम पिक पर था और बबीता चाहती थी कि करिश्मा उस समय सिर्फ करियर पर फोकस करें। वहीं अगर बबीता कपूर बीच में ना आती तो आज करिश्मा अक्षय खन्ना की पत्नी होती। तो अब आपको यह भी बता देते हैं कि आखिर इतने रिलेशनशिप के अफवाहों के बाद भी अक्षय खन्ना ने शादी क्यों नहीं की। अब एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपने शादी ना करने के राज से पर्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि ज्यादातर लोगों को लंबे समय तक एक रिश्ते में रहना स्वाभाविक लगता है लेकिन मुझे नहीं लगता।
मुझे लगता है कि मुझे जब मन करे एक रिलेशनशिप से दूसरी में जाने की आजादी होनी चाहिए। एक्टर का मानना है कि दो लोगों को रिश्ते में तभी तक को रहना चाहिए जब तक दोनों खुश हो। अब इसके बाद उन्हें अलग होने की भी आजादी होनी चाहिए और अलग होने के लिए तलाक ही आखिरी रास्ता हो ऐसा नहीं होना चाहिए बल्कि दोनों को अलग होकर भी खुशी मिलनी चाहिए।
इसी के साथ अक्षय ने कहा था कि मुझे बच्चे पसंद नहीं है। अब इसलिए मैंने आज तक शादी नहीं की। साथ ही अक्षय कहते हैं मैं कभी शादी नहीं करना चाहता हूं। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है।
