संस्कारी तान्या मित्तल ने बिग बॉस से निकलते ही चोला उतार फेंका है। उन्होंने बिग बॉस के घर में बनी अपनी दोस्त नीलम को नौकरानी कह दिया है। तान्या के इस रूप ने उनके फैंस को भी चौंका दिया है।
बिग बॉस में फोर्थ पोजीशन हासिल करने के बाद तान्या काफी निराश हैं। तान्या को लगा था कि जिस तरह से वह खेल रही थी वही विनर बनेंगी। लेकिन पब्लिक ने उन्हें अपने वोट से बिग बॉस 19 के आखिरी दिन तक तो बनाए रखा लेकिन जीत नहीं दिलाई।
स्टेज पर तान्या से उनके कई साथी कंटेस्टेंट ने बात करने की कोशिश की। लेकिन तान्या ने सबसे बात करने से मना कर दिया। बाहर निकलकर अब तान्या अपने साथी कंटेस्टेंट पर आरोप लगा रही हैं। तान्या कह रही हैं कि उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट ने घर में बहुत तंग किया और झूठा कहा। घर में तान्या की दोस्ती नीलम से सबसे ज्यादा गहरी थी। नीलम पहले ही घर से बाहर हो गई थी। फिनाले के लिए नीलम ने अपने फैंस से तान्या को जिताने के लिए वोट्स की अपील भी की थी। लेकिन अब घर से निकलने के बाद तान्या ने नीलम को पहले इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया और फिर उन्हें नौकरानी कह दिया है।
तान्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक रील शेयर की है। यह रील उनके किसी फैन ने बनाई है जिस पर लिखा है कि तान्या बॉस ने मेड नीलम को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि यह रील जरूर किसी फैन की है लेकिन तान्या ने इसे शेयर कर अपनी सहमति जता दी है और नीलम को नौकरानी बुलाया है।
तान्या ने घर में नीलम के अलावा कुनिका, फरहाना, शहबाज और अमाल मलिक को भी दोस्त बनाया था। लेकिन बाहर निकलने के बाद उन्होंने किसी से भी बात करने से मना कर दिया। तान्या का यह अवतार उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग है।
