रूस के राष्ट्रपति वलादमीर पुतिन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और इसी बीच एक पुरानी बहस फिर से सामने आ गई है। क्या पुतिन अपने बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं? यह सवाल लंबे समय से दुनिया भर में चर्चाओं का हिस्सा रहा है। पुतिन की सुरक्षा दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिनी जाती है।
इसलिए हर बार जब वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई देते हैं तो यह मुद्दा और गर्म हो जाता है। सवाल यह है कि क्या सच में पुतिन के कई हमशक्ल इस्तेमाल होते हैं? कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स, विशेषज्ञों के बयान और सोशल मीडिया चर्चाओं में अक्सर यह कहा जाता है कि पुतिन के पास कई बॉडी डबल्स हैं। खतरनाक यात्राओं में उनके जैसे दिखने वाले हमशक्ल भेजे जाते हैं।
कुछ लोगों का दावा है कि इन हमशक्लों की प्लास्टिक तक करवाई गई है। यूक्रेन के इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख मेजर जनरल किरलो बुडनोव ने यहां तक कहा कि पुतिन कम से कम तीन अलग-अलग बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तो मजाक में इन्हें क्लोन आर्मी भी कह देती है। हालांकि यह क्लोन नहीं बल्कि सामान्य इंसान होते हैं जिनका चेहरा पुतिन से मिलता-जुलता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अक्सर पुतिन के चलने के ढंग को इस बहस का आधार बनाया जाता है। चलते समय उनका दाहिना हाथ लगभग स्थिर रहता है। यह पुतिन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा है।
कई वीडियो में देखा गया है कि चलते समय उनका राइट हैंड बिल्कुल स्थिर रहता है। लोगों ने अटकलें लगाई कि क्या पुतिन को कोई बीमारी है? क्या हुआ था? या क्या उनका हाथ काम नहीं करता? [संगीत] बाद में शोधकर्ताओं ने इस पर अध्ययन किया और निष्कर्ष निकाला कि यह किसी बीमारी के कारण नहीं बल्कि ट्रेनिंग का प्रभाव है। केजीबी में एजेंट्स को पकड़ते समय शरीर को किस तरह संतुलित रखना है, कैसे हाथ को तैयार रखना है, यह सब सिखाया जाता है। उसी प्रशिक्षण की आदत पुतिन में आज भी दिखाई देती है।
आपको बता दें कि पुतिन की बॉडी डबल वाली बात पहले भी उठ चुकी है। मार्च 2023 में यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों का जब दौरा किया था। युद्ध के बीच पुतिन अचानक फ्रंट लाइन इलाकों में पहुंच गए। इस कदम को कई लोग बहुत जोखिम भरा बताते रहे। इसलिए सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा शुरू हो गई कि क्या यह असली पुतिन थे या उनका कोई हमशक्ल था। अगस्त 2025 अलास्का में ट्रंप से मुलाकात। जब पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई। लोगों ने दावा किया कि जो व्यक्ति ट्रंप से मिला वह असली पुतिन नहीं बल्कि उनका बॉडी डबल था। कुछ ने दोनों की तस्वीरों की तुलना कर अंतर खोजने की भी कोशिश की।
मई 2022 पुतिन की मौत की अफवाह। उस समय इंटरनेट पर यह सनसनी फैली थी कि पुतिन का निधन हो चुका है और उनकी जगह हमशक्लों से देश चलवाया जा रहा है। हालांकि बाद में यह पूरी तरह झूठ साबित हुआ। रूसी सरकार इस मुद्दे को कल्पना मात्र बताती आई है। पुतिन ने भी साफ कहा है कि उन्होंने कभी बॉडी डबल्स का इस्तेमाल नहीं किया। उनका मानना है कि इस तरह की कहानियां राजनीतिक प्रचार और सोशल मीडिया की कल्पना है। बॉडी डबल्स पर शक इसलिए है क्योंकि पुतिन की सुरक्षा असाधारण है। वो कम पब्लिक अपीयरेंस देते हैं। हर यात्रा में कड़ा गोपनीयता नियम होता है। उनके चलते समय हाथ को ना हिलाना लोगों को असामान्य लगता है। रूस एक रहस्यमई और गुप्तचर प्रधान देश माना जाता है।
इन्हीं कारणों से लोगों को जिज्ञासा और अफवाहें कभी खत्म नहीं होती। पुतिन की बॉडी डबल्स की कहानी दुनिया भर में सुर्खियां बटोरती रहती है। कई लोग इसे सच मानते हैं, कई पूरी तरह झूठ मानते हैं। रूस इस बात से साफ इंकार करता रहा है। लेकिन पुतिन की कड़ी सुरक्षा, उनकी सीमित यात्राएं, उनका अनोखा चलने का तरीका और दुनिया की राजनीति में उनकी रहस्यमई छवि यह सब मिलकर इस मुद्दे को बार-बार उठाते रहती हैं।
