सारा खान ने तोड़ी धर्म की बेड़ियां,सात फेरे ही नहीं निकाह कर धामा एक दूजे का हाथ।

कबूल है से सात फेरे तक का सफर। सारा ने दिखाई दूसरी शादी की झलक। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजा ही नहीं निकाह कर थामा एक दूसरे का हाथ। निकाहनामा कर सात जन्मों के बंधन में बंधे सारा कृष। टीवी की संस्कारी बहू ने तोड़ी धर्म की बेटियां। रामायण के लक्ष्मण की बहू बनी सारा खान। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कपल हैं जिन्होंने धर्म की सभी बेड़ियों को तोड़ हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा है। ना समाज की परवाह और ना ही लोगों के तानों। इन जोड़ियों के सामने सिर्फ एक ही चीज थी और वो था इनका प्यार और उसी प्यार पर अटूट विश्वास।

अब इसी लिस्ट में टीवी की एक और पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है और वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सारा खान है। जी हां, सारा खान को आखिरकार उनके सपनों का राजकुमार मिल ही गया है। सारा खान और कृष पाठक ने इसी साल अक्टूबर में गॉड मैरिज की थी। दोनों ने तब ही ऐलान किया था कि वह दिसंबर में सात फेरे लेंगे और निकाह सेरेमनी भी करेंगे। कपल ने बीते दिन धूमधाम से अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी के बीच सात फेरे लिए।

गौर करने की बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने सिर्फ हिंदू रीति रिवाजों से ही नहीं बल्कि निकाह कर एक दूसरे का हाथ भी थामा है। एक्ट्रेस ने अपनी दोनों शादियों की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जो देखते ही देखते वायरल हो गई। वहीं अब फैंस भी इन तस्वीरों पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

तो चलिए बिना किसी देरी के एक नजर इन तस्वीरों पर डालते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अपने बिग डे पर सारा लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बनी। निकाह के वक्त उन्होंने येलो एंड वाइट कलर का लहंगा चोली पहना था। दुल्हन के जोड़े में सारा फैंस का दिल जीतती हुई दिखाई दी। नई दुल्हन के चेहरे से नजरें हटाना काफी मुश्किल भी रहा। वहीं दूसरी और क्रिश के लुक की बात करें तो उन्होंने वाइट कलर की हैवी एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी। पोस्ट में शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कपिल ने लिखा कुबूल है से लेकर सात फेरे तक।

हमारे प्यार ने अपनी खुद की एक स्क्रिप्ट लिखी है और हमारी दोनों दुनियाओं ने कहा हां। वहीं अब फैंस भी इन तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें जमकर बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सारा और क्रिश डेटिंग ऐप पर मिले थे। जिसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। मिलने के बाद से दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगा और रिश्ता आगे बढ़ा।

सारा खान ने साल 2010 में अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि साल 2011 में उनका डिवोर्स हो गया था। यह शादी बहुत सुर्खियों में रही थी क्योंकि यह शादी बिग बॉस 4 में हुई थी। इल्जाम था कि शादी के लिए जोड़ों को पैसे दिए गए थे। हालांकि चैनल ने इस बात से इंकार भी किया था। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह शादी प्रमोशन के लिए की थी। उन्होंने कबूल किया था कि उनकी यह जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।

Leave a Comment