अफगानी’ क्रिकेटर पर दिल हार बैठी मुस्लिम एक्ट्रेस, जल्द करेंगी निकाह?

इंडिया को जल्द मिलने वाला है अफगानी दामाद। क्रिकेटर के प्यार में क्लीन बोल्ड हुई मुस्लिम एक्ट्रेस। खान परिवार में जल्द बजने वाली है शहनाइयां। 2 महीने में एक्ट्रेस को लग जाएगी मेहंदी। 33 साल की उम्र में मिला सपनों का राजकुमार। जल्द करेंगी निकाह।

एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स के बीच डेटिंग और शादी का सिलसिला काफी पुराना है। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, के एल राहुल, अथिया शेट्टी, युवराज सिंह, हज़ल कई हसीनाओं ने क्रिकेटर्स के साथ शादी की। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है।

इस बार जो नाम सामने आया है उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे क्योंकि ये एक्ट्रेस अफगानिस्तान के क्रिकेटर पर अपना दिल हार बैठी हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। यहां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 11 की मशहूर कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अर्शी खान की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर आफताब आलम को डेट कर रही हैं। इस कपल के एक करीबी ने बताया अर्शी और आफताब लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वह दोनों शादी करके अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं। अगर सब ठीक रहा तो वह दोनों फरवरी 2026 में शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक दुनिया की नजरों से दूर दोनों प्राइवेट तौर पर एक साथ काफी समय बिता रहे हैं। करीबी सूत्र ने यह भी बताया है कि कुछ ही महीनों में उनका रिश्ता काफी गहरा हो गया है। अगले साल की शुरुआत में सगाई और उसके बाद निकाह की रस्म हो सकती है। खबर है कि उनके परिवारों के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है जिससे फैंस के बीच और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

फैंस उनके पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया एक्टिविटी पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और फॉर्मल कन्फर्मेशन की उम्मीद कर रहे हैं। आपको बता दें फिलहाल अभी तक अर्शी खान की तरफ से शादी या उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जो भी अर्शी खान को सोशल मीडिया पर फॉलो करता है जरूर जानता होगा कि वह रिलेशनशिप्स और शादी पर अपने विचार खुलकर रखती आई हैं। उन्होंने बार-बार कहा है कि वह एक स्टेबल मीनिंगफुल पार्टनरशिप चाहती हैं और बिना श्योर हुए शादी में जल्दबाजी नहीं करेंगी। उनका मानना है कि कमिट करने से पहले अपने पार्टनर को गहराई से समझने के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है।

इसी बीच आपको बता दें कौन है आफताब आलम? जिनके साथ अर्शी खान ने शादी करने का मन बना लिया है। बता दें आफताब आलम एक जानेमाने अफगान फास्ट बॉलर हैं।

जिनका जन्म 30 नवंबर 1992 को नंगरहार अफगानिस्तान में हुआ था। उन्हें उनके दाएं हाथ की फास्ट मीडियम बॉलिंग, लेट स्विंग कराने और अग्रेसिव पेस के लिए जाना जाता है।

आपको बता दें आफताब अफगानिस्तान के यूथ क्रिकेट सिस्टम में लगातार आगे बढ़े और उन्होंने सभी फॉर्मेट में नेशनल टीम को रिप्रेजेंट किया है। बताते चले इससे पहले अर्शी खान का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर एहसान माशी के साथ भी जुड़ा था। कई बार उनके अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में आई। जिसके बाद एक इंटरव्यू में अर्शी ने बताया कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Leave a Comment