कौन है कार्तिक आर्यन के जीजा तेजस्वी सिंह? शादी में भावुक हुए एक्टर..

शादी कर विदा हो गई कार्तिक आर्यन की बहन। नाचतेगाते की ने मारी मंडप में एंट्री। अपनी दुल्हन देख इमोशनल हो गए तेजस्वी सिंह। कार्तिक ने जीजा के हाथों में दिया बहन कृतिका का हाथ। कौन है कार्तिक आर्यन के जीजा? सोशल मीडिया पर घूम रहा बस यही एक सवाल।

नाचतेगाते पेस्टल पिंक लहंगा पहने। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की लाडली बहन कृतिका तिवारी शादी के बंधन में बंध गई हैं। हल्दी सेरेमनी और संगीत नाइट के बाद अब फाइनली शादी की झलकियां सामने आ गई हैं। जिसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए। जैसा कि आप देख सकते हैं हर कदम पर भाई कार्तिक अपनी लाडली की के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

ग्वालियर में हुई शादी में दुल्हन कृतिका ने अपने भाई कार्तिक आर्यन के साथ उन्हीं की फिल्म के गाने तेरा यार हूं मैं पर एंट्री ली। वो नाच रही हैं, गा रही हैं, बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं दूल्हे राजा तेजस्वी सिंह को मंडप में उनका इंतजार करते हुए भी देखा जा सकता है। जैसे ही कृतिका ने एंट्री मारी, तेजस्वी तो उन्हें देखते ही रह गए। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसी बीच फैंस यह भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन है कार्तिक, आर्यन का जीजा। बता दें कृतिका तिवारी और तेजस्वी सिंह की शादी 4 दिसंबर 2025 को ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में बड़े ही धूमधाम से हुई और इस शादी का हैशटैग था#शटैग टिक्की।

शादी की तस्वीरें और वीडियोस ने सोशल मीडिया पर खूब बस बनाया। इसी बीच कार्तिक आर्यन के जीजा तेजस्वी सिंह भी चर्चा का विषय बन गए हैं। तो बता दें डॉक्टर्स के घर पायलट की एंट्री हो गई है। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कार्तिक के माता-पिता और बहन सभी डॉक्टर्स हैं। लेकिन दूल्हा तो आसमान से उतरा है। जी हां, कार्तिक के जीजा तेजस्वी सिंह एयरलाइन पायलट हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह एयर इंडिया में एयरक्राफ्ट पायलट हैं। साथ ही वह डिजिटल क्रिएटर भी हैं। बता दें उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई जमशेदपुर से की है और परिवार के साथ जमशेदपुर में ही रहते हैं। लेकिन मूल रूप से तेजस्वी यूपी के मेरठ से हैं। सो डॉक्टर्स के घर पायलट साहब आए हैं और शादी भी उतनी ही आइकॉनिक रही।

इससे पहले कृतिका की हल्दी और संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियोस भी सामने आए थे। जिसमें कार्तिक आर्यन बहन की प्री वेडिंग फंक्शनंस पर मजेदार डांस से पूरी महफिल सजाते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कजरा रे तेरा यार हूं मैं जैसे गाने पर जमकर डांस किया और हर पल को वो खूब जमकर एंजॉय करते हुए दिखाई दिए।

वहीं शादी की तस्वीरों ने भी फैंस का मन मोह लिया है। पेस्टल पिंक कलर का लहंगा खूबसूरत हैवी ज्वेलरी मांग में लाल सिंदूर लगाए कृतिका बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं दूल्हे ने भी दुल्हन को कॉम्प्लीमेंट करते हुए पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों की एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है जिसमें दोनों शादी के बाद एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं और चेहरे पर एक होने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

Leave a Comment