धर्मेंद्र के निधन के बाद संभाले नहीं संभल रहे बॉबी देओल पापा के अस्थि विसर्जन में बच्चों की तरह बिलख पड़े। भतीजे के गले लग फूट-फूट कर रोए तो दौड़े-दौड़े आए भैया सनी। छोटे भाई को दिया सनी ने सहारा। यह तो सभी जानते हैं कि पूरा देओल परिवार इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
धर्मेंद्र को गुजरे 11 दिन हो गए हैं लेकिन परिवार अभी तक इस सदमे से उभर नहीं पा रहा है। 3 दिसंबर की सुबह धर्मेंद्र को आखिरी विदाई दी गई। उनकी अस्थियों को गंगा की पवित्र धारा में प्रवाहित कर दिया गया। पिता की अस्थियों के विसर्जन के लिए सनी और बॉबी देओल अपने बेटों के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। जहां एक फाइव स्टार होटल के प्राइवेट घाट पर इन्होंने पूरे रीति रिवाज के साथ धर्मेंद्र की अस्थियों का विसर्जन किया। सनी के बड़े बेटे करण देओल ने दादा की अस्थियों को प्रवाहित करने का फर्ज निभाया।
निश्चित तौर पर यह पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक पल थे और अब इसी दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रही हैं। जिनमें बॉबी देओल का इमोशनल ब्रेकडाउन देखा जा सकता है। दरअसल जैसे ही करन ने दादा की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया और बॉबी देओल गंगा में डुबकी लगाकर बाहर आए तो वह खुद पर काबू नहीं रख पाए। पिता को एक बार फिर याद कर वह गंगा तट पर ही रो पड़े। जिसके बाद वह एक-एक कर वहां मौजूद सभी लोगों को गले लगाते हैं। बच्चों की तरह बिलखते चाचा को उनके भतीजे संभालते हैं। इन्हीं तस्वीरों में ब्राउन शर्ट पहने सनी देओल भी नजर आ रहे हैं जो छोटे भाई को रोता देख वापस नीचे आते हैं और फिर यह सभी वापस होटल के लिए अंदर चले जाते हैं।
बता दें कि धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन के कुछ ही घंटे बाद यह सभी देहरादून से वापस मुंबई के लिए रवाना हो गए। हालांकि इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल पेप्राजी पर और उस पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सफेद शर्ट और सिर पर कैप पहने सनी फोटो ले रहे पेपराजी के पास पहुंचते हैं और उसका कैमरा छीनते हुए कहते हैं कि आप लोगों ने शर्म बेच खाई है। पैसे चाहिए तेरे को? कितने पैसे चाहिए? दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरिद्वार का है जब देओल परिवार धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करने वहां पहुंचा था। लेकिन इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है। साफ तौर पर नहीं बताया जा सकता कि यह वीडियो धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन के दौरान का है या पुराना है।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र के निधन से पहले भी सनी देओल का गुस्सा मीडिया पर फूटा था। दरअसल दिग्गज अभिनेता के गंभीर बीमार होने के बाद जिस तरह की मीडिया कवरेज की गई थी, सनी उससे सख्त खफा थे। इतना ही नहीं अपने बंगले के बाहर तो वह मीडिया पर भड़कते और गाली भी देते नजर आए थे। जिसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा था। यही नहीं उनकी शोक सभा में भी सनी और बॉबी ने मीडिया की एंट्री बैन कर दी थी।
