टिक्की की शादी में खूब नाचे कार्तिक आर्यन। संगीत सेरेमनी पर दिया किककी को शानदार सरप्राइज। कृतिका को स्टेज पर लाकर गाया 1000ों में मेरी बहना। बहन को शादी से पहले दी खूबसूरत यादें। संगीत पर कार्तिक ने बांध दिया समा। लाडली की के साथ डांस करते हुए इमोशनल हो गए कार्तिक। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के घर पर बहन कृतिका तिवारी की शादी की रस्में चल रही हैं। हल्दी सेरेमनी कितनी शानदार रही यह तो हम आपको दिखा ही चुके हैं। हल्दी सेरेमनी में कार्तिक ने बहन पर फूलों की बरसात कर दी थी।
हल्दी लगाई और ढोल नगाड़ों की धुन पर खूब नाचे। कृतिका की शादी का हैशटैग भी बहुत वायरल हो रहा है। हैशटग टिक्की और अब कृतिका तिवारी के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोस भी सामने आ गए हैं। जहां हल्दी सेरेमनी पीले रंग में रंगी नजर आई, वहीं संगीत पर सब कुछ शिमरी और वाइब्रेंट दिखा। बता दें यह सभी प्रीवेडिंग फंक्शनंस कार्तिक के होमटाउन ग्वालियर में चल रहे हैं। वहीं अपनी लाडली बहन के संगीत फंक्शन में कार्तिक आर्यन ने समा ही बांध दिया। अपनी परफॉर्मेंस से किकी को जबरदस्त सरप्राइज दिया।

जैसा कि आप देख सकते हैं संगीत नाइट पर नाच गाना चल रहा था। तभी एक्टर स्टेज पर आए और अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। इसी बीच वह स्टेज से नीचे उतरे और अपनी बहन किकी का हाथ थाम कर उन्हें स्टेज पर ले आए और फिर गाना बजा एक हजारों में मेरी बहना है।
भाई-बहन के खूबसूरत बॉन्ड पर बेस्ड यह गाना और कार्तिक कृतिका के साथ में यह खूबसूरत परफॉर्मेंस यह लम्हा पूरे संगीत सेरेमनी का हाईलाइट पॉइंट रहा। इसी बीच कृतिका तिवारी और उनके मंगेतर का भी एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें यह प्यारा सा कपल अपनी संगीत नाइट पर कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने लैला मजनू के गाने ओ मेरी लैला पर डांस किया। कपल की परफॉर्मेंस ने सभी को उनके साथ नाचने पर मजबूर कर दिया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कार्तिक और वहां मौजूद सभी लोग कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे और जोर-जोर से एक्साइटमेंट में हुटिंग कर रहे हैं। इसी बीच होने वाले दूल्हा दुल्हन के आउटफिट की भी खूब चर्चा हो रही है। जहां कृतिका ने रेड कलर का शिमरी शरारा सूट पहना हुआ है। उनके सूट पर मिड कट है। जिसके चलते आउटफिट को एक मॉडर्न लुक मिल रहा है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि इस आउटफिट के कंफर्टेबल डिजाइन के चलते की अपना डांस परफॉर्मेंस बड़े ही आराम से कर पाई। वहीं उनके मंगेतर ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई है। जिस पर रेड कलर का बॉर्डर देखा जा सकता है।
उनका यह आउटफिट कृतिका के रेड शरारा सूट को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। वहीं भाई कार्तिक आर्यन की अगर बात करें तो उन्होंने पीच और वाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। कुर्ते पर सफेद रंग के धागों से कढ़ाई की गई है और गले पर हैवी थ्रेड वर्क देखा जा सकता है।
इस ट्रेडिशनल लुक में एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे थे। सोशल मीडिया पर कृतिका तिवारी की प्रीवेडिंग फंक्शनंस की तस्वीरें वीडियोस बहुत वायरल हो रही हैं। फैंस कार्तिक के साथ-साथ की को भी बधाइयां दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 5 दिसंबर 2025 को होने वाली है।
