करिश्मा की Ex-सास ने बहू प्रिया सचदेव को घेरा, संपत्ति में घपला करने का लगाया आरोप..!

करिश्मा कपूर के सपोर्ट में उतरी एक्स सास। रानी कपूर ने किया बहू प्रिया को चारों खाने चित। कपूर परिवार का पैसा विदेश भेज रही संजय की बीवी। वसीयत में प्रिया ने किया बड़ा घपला। कोर्ट रूम में हुआ सास बहू में घमासान। लिखित में पेश की आरोपों की लिस्ट। करिश्मा के बाद अब प्रिया को रानी ने जमकर घेरा। करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की संपत्ति को लेकर अभी भी बवाल जारी है। खबरों की मानें तो संजय की वाइफ प्रिया सचदेव ने कपूर परिवार के बहुत से बैंक अकाउंट्स और बिजनेस को टेकओवर कर लिया है।

हाल ही में करिश्मा ने प्रिया पर इल्जाम लगाए थे कि उन्होंने बच्चों को मिलने वाले गुजारा भत्ता पर भी रोक लगा दी है। उनकी बेटी समायरा की कॉलेज की फीस 2 महीने से भरी नहीं गई है जो उनके पिता संजय कपूर के अकाउंट से जाया करती थी। सौतनों की इस जंग में अब सास यानी कि संजय कपूर की मां रानी कपूर की एंट्री हो गई है। उन्होंने कोर्ट में प्रिया सचदेव पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए हैं कि सुनने वालों के होश उड़ जाए। दरअसल संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। संजय की मां रानी कपूर ने उनकी पत्नी प्रिया सचदेव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के लिए बता दें प्रिया सचदेव पर पहले ही करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय की वसीयत में हेरफेर करने का आरोप लगाया था। अब उन पर एक नया आरोप लग गया है कि उन्होंने संजय की संपत्ति की असली जानकारी छिपाई है। संजय की मां ने दावा किया है कि प्रिया कपूर परिवार का पैसा विदेश भेज रही हैं और वसीयत में बड़ा घपला कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रानी कपूर के वकील ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में प्रिया को लेकर यह आरोप लगाया है कि प्रिया ने संजय कपूर की संपत्ति को बड़े पैमाने पर छुपाया है।

वकील ने दावा किया है कि प्रिया ने कोर्ट में जरूरी फाइनेंशियल डिटेल्स नहीं बताई और शक जताया है कि बहुत सा फंड विदेश में ट्रांसफर किया गया है। वहीं संजय कपूर की मां का दावा है कि बेटे को ₹60 करोड़ सैलरी मिलती थी। लेकिन उनकी मौत के बाद यह बताया गया कि बैंक अकाउंट में सिर्फ 1.7 करोड़ ही पड़े हैं। रानी कपूर ने कोर्ट में वकील के जरिए कहा। बहुत बड़ी बात छिपाई गई है। दिल्ली एनसीआर के रजोकरी इलाके में स्थित फार्म हाउस मेरे दिवंगत पति ने बनवाया था। वहां 50 से ज्यादा कलाकृतियां हैं। संजय कपूर के पास ना कहीं जीवन बीमा था और ना ही उनकी किराए से कोई इनकम थी और ना ही म्यूच्यूल फंड। उनकी सैलरी ₹60 करोड़ थी और हमें कहा जा रहा है कि अकाउंट में सिर्फ 1.7 करोड़ हैं।

वहीं कोर्ट को बताया गया कि संजय कपूर का शव ब्रिटेन के अधिकारियों ने सौंपा भी नहीं था कि उसके पहले ही प्रिया ने कंपनी पर अपना हक जमा लिया था और इससे भी वसीयत में संदेह की स्थिति पैदा होती है। वसीयतनामे में संजय की मां करिश्मा के बच्चों का नाम शामिल नहीं है जो संदेहजनक है। रानी कपूर के आरोपों से सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ गए हैं। बता दें अब इस केस की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होनी है।

Leave a Comment