सेवन स्टार होटल से ज्यादा आलीशान है सोनाक्षी सिन्हा का नया घर। अंदर किक स्कूटर लिए घूमते हैं जहीर इकबाल। सी फेसिंग बालकनी रोटेटिंग शू रैक शानदार वैनिटी रूम। महल जैसा घर देख उड़ गए फैंस के होश।
इंटरनेट पर वायरल हो गया सोना का आशियाना। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब फिल्मों के साथ-साथ यू ट्यूब पर भी बहुत एक्टिव हैं। उनके लगभग 7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं जो सोनाक्षी के वीडियोस को खूब पसंद करते हैं। कभी वो ट्रैवल वीडियोस अपलोड करती हैं तो कभी मेकअप वीडियोस। सोनाक्षी और जहीर के प्रैंक वीडियोस भी सोशल मीडिया पर काफी बस बनाते हैं।

इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक नया वीडियो अपलोड किया है जो देखते ही देखते ट्रेंड करने लगा। 2 दिन में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए। दरअसल एक्ट्रेस ने इस वीडियो में फैंस को अपने नए घर का होम टूर दिया है। हाल ही में सोनाक्षी के इस घर का रनोवेशन पूरा हुआ है और इसी मौके पर उन्होंने मुंबई के अपने सी फेसिंग फाइव बीएचके घर के एक-एक कोने की झलक फैंस को दिखाई है। सोनाक्षी जहीर का यह नया घर इतना बड़ा और आलीशान है कि ज़हीर यहां किक स्कूटर लेकर चलते हैं। सोनाक्षी ने अपने वॉग में पूरा हाउस स्टोर करवाया। इसमें कई कमरे, बड़ा सा किचन, सोनाक्षी और जहीर का बेडरूम, वाशरूम, शावर एरिया थे। सभी का इंटीरियर इतना शानदार कि देखने वाला देखता ही रह जाए।

यह कहना गलत नहीं होगा कि सोनाक्षी और जहीर का यह नया घर वाकई किसी सेवन स्टार होटल से कम नहीं है। वीडियो में सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ दर्शकों को अपना लिविंग रूम दिखाती हैं। वहां किक स्कूटर रखा होता है जिस पर जहीर इधर से उधर दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लिविंग रूम के मिड में सुंदर सा ब्लू कलर के सोफे रखे हुए हैं। जिसे लेकर जहीर बताते हैं कि वो और सोनाक्षी अपना ज्यादातर वक्त यहीं बिताते हैं। जहीर यहां अपना फ्लोटिंग टीवी भी दिखाते हैं। जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं। जिसके बाद सोनाक्षी किचन एरिया दिखाती हैं और बताती हैं कि जहीर की पसंद से ही यह मेटल फिनिशिंग वाला किचन तैयार किया गया है। यह है एक्ट्रेस के घर का सबसे सुंदर हिस्सा उनकी बालकनी जहां से कपल सनराइज एंजॉय करते हैं। बालकनी में सुंदर से येलो कलर के सोफे दिखाई दे रहे हैं।

साथ ही सोनाक्षी जहीर की एक प्यारी सी तस्वीर भी देखी जा सकती है। वहीं लिविंग रूम में स्लाइडिंग डोर्स लगे हुए हैं। इसी बीच सोनाक्षी अपना रोटेटिंग शू रैक भी दिखाती हैं और जहीर उन्हें चिढ़ाते हैं कि कितने सारे जूते हैं। वहीं सोनाक्षी और जहीर का क्लॉजेट भी बेहद शानदार है। और यह देखिए सोनाक्षी का पाउडर रूम जो न्यूयॉर्क की थीम पर बना हुआ है। एक्ट्रेस अपना वैनिटी रूम भी दिखाती हैं जिसमें बड़ा सा खूबसूरत मिरर लगा हुआ है। जहां वह अपने इवेंट्स के लिए तैयार होती हैं।
बता दें सोनाक्षी के घर के दो साइड हैं। एक ईस्ट और एक वेस्ट। घर के अंदर ही एक रूम में दोनों ने जिम एरिया भी बनाया हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें घर का वेस्ट साइड जहीर की पसंद के इंटीजर से बनाया गया है जो न्यूयॉर्क थीम पर है। वहीं ईस्ट साइड सोनाक्षी सिन्हा की पसंद से जिसे उन्होंने बहुत कोजी स्टाइल से तैयार किया है।