सनी से सिर्फ 9 साल बड़ी हैं सौतेली मां हेमा मालिनी। 13 साल छोटी हेमा पर चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र हो गए थे फिदा। तब पहली बीवी प्रकाश कौर को पति की बेवफाई का लगा था सदमा। मां को दर्द में देख जवान बेटे सनी का खौल गया था । क्या तब गुस्से में बौखलाए सनी ने सौतेली मां हेमा पर किया था से हमला। बॉलीवुड के सबसे जिंदा दिल सबसे रंगीन शख्सियत धर्मेंद्र अब हमारे बीच मौजूद नहीं है।
24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। धर्मेंद्र का दुनिया से जाना उनके चाहने वालों को ऐसा गम दे गया जिससे उबरना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम किस्से जिंदा हो गए हैं। खासतौर से उनकी दोनों बीवियों प्रकाश कौर और हेमा मालिनी से जुड़े किस्से। इन्हीं में से एक है वो किस्सा जब धर्मेंद्र ने साल 1980 में खुद से 13 साल छोटी हेमा मालिनी के साथ शादी कर ली थी। कहा जाता है कि इसकी शादी के बाद धर्मेंद्र को अपनी पहली पत्नी और चारों बच्चों की सख्त नाराजगी झेलनी पड़ी थी।
ऐसी भी खबरें आई कि मां को सौतन का दर्द मिलने के बाद सनी इस कदर तड़प उठे थे कि उन्होंने गुस्से में अपनी सौतेली मां हेमा पर से हमला भी कर दिया था। क्या है इस किस्से की हकीकत? दरअसल जब हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी की उस वक्त सनी देओल की उम्र सिर्फ 23 साल थी। यह तो सब जानते हैं कि सनी अपनी मां प्रकाश कौर के बेहद करीब हैं।
कहा जाता है कि जब सनी देओल को हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी की खबर मिली थी, तब सनी ने अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी पर गुस्से में से हमला कर दिया था और उन्हें जख्मी भी कर दिया था। हालांकि इस पूरे किस्से को लेकर सनी की मां प्रकाश कौर का कहना कुछ और ही है। धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद जब प्रकाश कौर ने पहली और आखिरी बार इंटरव्यू दिया था तब उनसे इस अफवाह के बारे में भी सवाल किया गया था।
तब उन्होंने इसे अफवाह बताकर टाल दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा था कि हर बेटा और बेटी चाहते हैं कि उसके पिता उसकी मां को ही सबसे ज्यादा प्यार करें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने पिता की जिंदगी में आई दूसरी औरत को मार देगा। मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं लेकिन मैंने अपने बच्चों को अच्छी तहजीब सिखाई है। तब प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र के बारे में भी बात की थी और उन्हें अच्छा पिता बताया था।
प्रकाश कौर ने कहा था कि वह भले ही अच्छे पति ना हो लेकिन वह एक अच्छे पिता हैं और उनके बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे नहीं पता कि लोग मेरे और उनके रिश्ते को लेकर क्या कहते हैं। मुझे बस इतना पता है कि वो हम सबका बहुत ख्याल रखते हैं।
वह बच्चों के साथ समय बिताते हैं। हालांकि यह भी सच है कि सनी और बॉबी ने अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी के साथ हमेशा दूरी बनाए रखी है। वहीं हेमा मालिनी ने भी कभी धर्मेंद्र के पहले परिवार की जिंदगी में कोई दखल अंदाजी नहीं की और यह सिलसिला धर्मेंद्र के निधन के बाद भी कायम है।
