नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र। 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा। 89 की उम्र में भी फिल्मों में कर रहे थे काम। पीछे छोड़ गए 450 करोड़ की संपत्ति। दो बीवी, छह बच्चे और 13 नाती पोतों से भरा पूरा है धर्मेंद्र का कुबा। दो बीवियों में कैसे होगा हीमैन की अरबों की संपत्ति का बंटवारा। 24 नवंबर 2025 एक ऐसा दिन जो बॉलीवुड के साथ-साथ देश भर की जनता के लिए मनहूस साबित हुआ। बॉलीवुड से वो मनहूस खबर आई जिससे कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है।
हर कोई बस यही चाह रहा है कि काश इस बार भी यह खबर सच ना हो। लेकिन अफसोस शायद किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। इस खबर ने हर किसी को दर्द और गम के समंदर में डुबो दिया है। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ गए। यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।
आज का दिन भी हर रोज की तरह आम ही चल रहा था कि धर्मेंद्र के फैंस की चिंताएं तब बढ़ी जब अचानक आज सुबह उनके घर के सामने एंबुलेंस आई। उस दौरान भी किसी ने नहीं सोचा था कि उस एंबुलेंस में उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट की ओर ले जाया जा रहा है। हर कोई इस बात से अनजान था कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। अचानक खबर तब फैली जब उनकी बेटी ईशा और हेमा को श्मशान घाट पहुंचते हुए देखा गया। इस बारे में तो सभी जानते हैं कि पूरा देओल परिवार मीडिया से नाराज चल रहा था। लेकिन परिवार ने क्यों फैंस को उनके चहेते स्टार को उनसे आखिरी बार मिलने तक का मौका नहीं दिया।
आखिर क्यों गुपचुप तरीके से उनका अंतिम संस्कार करना चाहा? इस बारे में कोई नहीं जान पाया है। इस खबर के आते ही बॉलीवुड में मातम पसर गया है। तमाम सितारे उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे। जहां अगले महीने 8 दिसंबर को अभिनेता अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले थे। लेकिन अफसोस जश्न से पहले ही देओल परिवार में मातम पसर गया है। परिवार का दिग्गज और सबसे चहेता सदस्य आंखों में आंसू देकर दुनिया छोड़ चला गया है। अपनी पूरी जिंदगी इंडियन सिनेमा के नाम करने वाले धर्मेंद्र आखिरी वक्त तक फिल्मों में एक्टिव रहे। उनकी आखिरी फिल्म 21 रही जो अब अभिनेता के निधन के बाद रिलीज होगी। सिनेमा के प्रति इसी जुनून की बदौलत धर्मेंद्र ने ना सिर्फ सिनेमा प्रेमियों के दिलों में ऊंचा मुकाम बनाया बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी इकट्ठा की। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी संपत्ति भी चर्चा में आ गई है। कैसे होगा प्रॉपर्टी का बंटवारा? धर्मेंद्र की दो बीवियों, छह बच्चे और 13 नाती पोतियों के भरे-पूरे कुबे में किसको मिलेगा कितना हिस्सा? ऐसे सवाल सोशल मीडिया पर अब उठ खड़े हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र अपने पीछे लगभग 450 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। साल 1960 में आई फिल्म, दिल भी तेरा, हम भी तेरे से अपना फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने लगभग 300 के करीब फिल्मों में काम किया था। धर्मेंद्र की नेटवर्थ पर नजर डाली जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र ने फिल्मों और अपने अलग-अलग बिजनेस से लगभग 450 करोड़ के करीब संपत्ति बना ली थी। उनकी संपत्ति में लोनावला में स्थित उनका 100 एकड़ का फार्म हाउस मुंबई में बंगले और रियल स्टेट में निवेश शामिल है। वह धर्मा और हीमैन जैसे रेस्टोरेंट के मालिक भी रहे। धर्मेंद्र के पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। हालांकि उन्हें अपनी महंगी गाड़ियों में सबसे ज्यादा अजीज थी फिएट मॉडल कार। जिसे उन्होंने करीब ₹18,000 में खरीदा था। यह गाड़ी धर्मेंद्र की पहली गाड़ी थी जिसे उन्होंने आज तक संभाल कर रखा था। हालांकि धर्मेंद्र के निधन के बाद अब हर किसी के ज़हन में यही सवाल आ रहा है कि कैसे होगा धर्मेंद्र की संपत्ति का बंटवारा? यह तो सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। पहली बीवी प्रकाश कौर को तलाक दिए
बिना ही धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। धर्मेंद्र के जाने के बाद परिवार में उनकी दोनों पत्नियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी रह गए हैं। धर्मेंद्र अपने पीछे छह बच्चों और 13 नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से धर्मेंद्र चार बच्चों, बेटे सनी बॉबी और बेटियां अजीता और विजेता के पिता बने। तो वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से भी धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।
धर्मेंद्र के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और इनके भी बच्चे हो गए हैं। साल 2023 में धर्मेंद्र ने अपने सबसे बड़े पोते करण देओल की शादी की। पोते की बारात में धर्मेंद्र डांस करते नजर आए थे। धर्मेंद्र के डांस के वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन अफसोस यह जिंदा दिल अभिनेता अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है।
