सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट की शादी हो रही है। लेकिन आज हम बात करेंगे सौरभ जोशी की मंगेतर अवंतिका भट्ट को लेकर वायरल हो रही एक पोस्ट के बारे में जिसमें स्कूल टाइम की बुलिंग का मामला उठाया गया है। दरअसल एक लड़की है जिसका नाम अनीषा मिश्रा है। उसने Instagram पर एक पोस्ट डाली जिसमें उसने अपने स्कूल के दिनों का एक दर्द भरा किस्सा शेयर किया। यह पोस्ट तब बनाई गई जब किसी फॉलोअर ने उससे पूछा यह मामला क्या है? अनीशा ने लिखा कि यह बात शेयर करने में उसे डर लग रहा था। लेकिन फिर भी उसने हिम्मत करके अपने अनुभवों को लोगों के सामने रखा।
अनीषा ने कहा, मैं थोड़ी डरी हुई थी इस पोस्ट करने में। पर शायद मुझे डरना नहीं चाहिए था। वो लड़की मुझे स्कूल में मेरी दुबली होने की वजह से चिढ़ाती थी। मेरे सीधे बाल ना होने की वजह से और इसलिए भी कि मैं एक छोटे से स्कूल से सीधा एक बड़े कॉन्वेंट स्कूल में आई थी। मुझे उससे और उसके सो कॉल्ड कूल गैंग से नजरें मिलाना भी पसंद नहीं था क्योंकि वह लोग मुझे पतली होने पर बुली करते थे। हालांकि वह खुद भी बहुत दुबली थी। यह इतना बुरा था कि मैं घर आकर अपने आप को मंदिर वाले कमरे में बंद कर लेती थी और हर बार भगवान से पूछती थी कि आपने मुझे बाकी बच्चों की तरह सामान्य क्यों नहीं बनाया?
मेरे बाल सीधे क्यों नहीं है और मैं हर दोपहर स्कूल से आकर रोती थी। इसके बाद अनीषा ने एक लाइन लिखी जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उसने लिखा लोग कहते हैं कि कर्मा सच होता है लेकिन मेरी बुली तो सौरभ जोशी से शादी कर रही है। इस एक लाइन ने पूरे इंटरनेट पर बहस छेड़ दी। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने इस पोस्ट को उठाया लेकिन अभी तक ना तो अनीषा और ना ही अवंतिका या सौरभ जोशी ने इस मामले पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है।
इसलिए अभी तक यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वायरल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग अनीषा का सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बुलिंग एक बहुत गंभीर समस्या है। बहुत कुछ लोग कह रहे हैं कि पुरानी स्कूल की बातें उठाकर किसी की शादी को टारगेट करना सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा ड्रामा लोड होते ही मेरी फीट पर आ गया। वगज़ ने लिखा डोंट वरी सौरभ जोशीज़ दादी अम्मा विल हम्ल हर रियल सून।
मग ने लिखा हम अग्री करते हैं कि तुम्हारी बुली से ही सौरभ जोशी की शादी हो रही है। वगज ने लिखा इमेजिन करो इतना खूबसूरत होने के बाद उससे बुली होना जो तुम्हारे जितनी दिखती भी नहीं है। अब दोस्तों चाहे मामला सच हो या गलत यह बात तय है कि बुलिंग किसी भी बच्चे के मन पर गहरा असर छोड़ती है।
स्कूल का मजाक ताने या चुड़ाना किसी की जिंदगी भर की याद भी बन सकता है और कभी-कभी जख्म भी। हालांकि अनीषा ने यह बात तब उठाई है जब सौरभ जोशी की अवंतिका भट्ट के साथ शादी हो रही है। आप क्या कहेंगे? क्या अनीषा भी इस शादी से खुद पॉपुलैरिटी हासिल करना चाहती हैं या बुलिंग होने का दर्द उन्हें वाकई है?
