भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना दुल्हन बनने वाली हैं। वह 23 नवंबर को पलाश मुच्छल से शादी के बंधन में बंधेंग जिसका ऐलान खुद उन्होंने सगाई की अंगूठी फ्लॉनट करते हुए किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस नहीं जानते कि स्मृति मंधाना के होने वाले पति कौन हैं? स्मृति मंधाना के पति क्या करते हैं? पलाश मुच्छल कौन है?
पलाश मुच्छल की उम्र कितनी है? पलाश मुच्छल का नेटवर्थ कितना है? पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना के बीच उम्र में कौन बड़ा है? इसलिए हम आपको स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी से पहले इन सवालों का जवाब देते हैं। स्मृति मंधाना साल 2019 से भारतीय म्यूजिक कंपोजर और फिल्म मेकर पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। पलाश मुच्छल ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म डिशियाओं से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने भूतनाथ रिटर्न में भी म्यूजिक दिया है। उनका फेमस गाना पार्टी तो बनती है। काफी पॉपुलर है। इसके अलावा तू ही है। आशिकी गाना भी फैंस को काफी पसंद है। गाना कंपोज करने के अलावा पलाश मुच्छल ने एक्टिंग भी की है। वह आशुतोष गवारीकर की फिल्म खेले हम जी जान से में झुनकू के किरदार में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण थे। पलाश के अलावा उनकी बहन पलक भी बॉलीवुड का जाना माना नाम है।
जिन्होंने सलमान खान की किक के अलावा कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है। स्मृति मंधाना और पलाश मुचल की उम्र के फासले की बात करें तो पलाश का जन्म 22 मई 1995 में हुआ है। जबकि स्मृति मंधाना 18 जुलाई 1996 में जन्मी हैं। इसके चलते स्मृति से पलाश 1 साल 3 महीने बड़े हैं। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स की मानें तो वह 34 करोड़ का नेटवर्थ रखती हैं। जबकि 20 से 21 करोड़ का नेटवर्थ पलाशका बताया जाता है जो कि उनके गानों और मूवी प्रोजेक्ट से मिलता है। उनकी सालाना कमाई 5 से 6 करोड़ के बीच आकी गई है।
उनकी कमाई का मेन सोर्स BCCI और डब्ल्यूपीएल से कॉन्ट्रैक्ट मैच फीस और एंडोर्समेंट है। स्मृति मंदानाम BCCI के केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल है। यहां बोर्ड की तरफ से उन्हें ए प्लस ग्रेड सूची में रखा गया है। जहां सालाना करीब ₹50 लाख मिलते हैं। इसके अलावा मैच फीस के रूप में भी उन्हें लाखों रुपए मिलते हैं।
