सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू और उनके साथ खड़े हुए एक मेजर की वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस ना सिर्फ उनके लुक्स की बल्कि उनके सज्जन बिहेवियर की भी सराहना कर रहे हैं। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द्रोपदी मुर्मू के साथ नजर आ रहे मेजर का नाम एडीसी मेजर ऋषभ सिंह स्याल है।
जिनके छोटे-छोटे क्लिप्स आज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में चलिए आज की इस वीडियो में हम बात करते हैं मेजर ऋषभ सिंह स्याल के बारे में। स्याल पहली बार 2021 में तब सुर्खियों में आए जब जाट रेजीमेंट के कैप्टन के रूप में उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड की उस टुकड़ी का नेतृत्व किया जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वश्रेष्ठ मार्जिन टुकड़ी ट्रॉफी से सम्मानित किया। उनकी सटीकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई।
अब वह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के एडीसी हैं। जी हां, राष्ट्रपति के एडीसी के रूप में कार्यरत सं्याल भारतीय सेना के किसी भी अधिकारी के लिए सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक है।
एडीसी वह व्यक्ति होता है जो राष्ट्रपति, राज्यपालों या सैन्यकर्मियों जैसे व्यक्तियों का निजी सहायक होता है। इसके अलावा इस पद के लिए उत्कृष्ट कौशल प्रोटोकॉल के प्रति संवेदनशीलता और तेज बुद्धि की भी जरूरत पड़ती है। एक एडीसी वरिष्ठ अधिकारी के कार्यक्रम का प्रबंधन करता है। ट्रैवल और आधिकारिक कार्यक्रमों की व्यवस्था करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सुरक्षा प्रक्रियाओं का सावधानी पूर्वक पालन किया जाए।
की भूमिका उन्हें आधिकारिक समारोह में लोगों की नजरों में रखती है जिससे उनकी ऑनलाइन लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है। राजकीय समारोह में सुरक्षा ड्यूटी पर रहने से लेकर राष्ट्रपति की मदद करने तक उनका शांत स्वभाव लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही Instagram पर उनका फैन पेज भी बन चुका है जिसे कई हजारों लोग फॉलो करते हैं।
