2025 में लौट आया गुजरा जमाना जब एक साथ एक ही छत के नीचे मौजूद दिखी वहीदा आशा और रेखा सिल्क की साड़ी में 87 साल की वहीदा बनी सादगी की मिसाल सितारों से सजी वाइट साड़ी में 83 साल की आशा पारिक भी लगी कमाल तो चांदनी बन रेड कारपेट पर आई रेखा लेकिन वही और आशा की शादी खूबसूरती के सामने फीका पड़ा 71 साल की उम्र आओ जानकर का जलवा।
बुधवार रात बॉलीवुड में सितारों की महफिल सजी जब फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 120 बहादुर की स्क्रीनिंग होस्ट की। यूं तो स्टार स्टडी नाइट में नए पुराने हर जमाने के सितारों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तीन हसीन चेहरों की। जिनकी खूबसूरती का जादू 60, 70 और 80 के दशक में खूब चला।
हम बात कर रहे हैं गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेसेस वहीदा रहमान, आशा पारिक और रेखा की। अब भले ही वक्त का सितम इन हसीनाओं के चेहरे पर दिखने लगा हो। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ भी ना तो इनकी खूबसूरती कम हुई है और ना ही इनके जाम में जरा भी फर्क आया है। हां, वो बात अलग है कि इस बार आशा पारिक और वही रहमान की सादगी भरी खूबसूरती के सामने उमरा ओ जान रेखा का जलवा थोड़ा फीका पड़ता नजर आया है। सबसे पहले बात सादगी और नजाकत की मिसाल वही रहमान की करते हैं। 87 साल की उम्र में भी वही रहमान अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स में शिरकत करती नजर आती हैं।

तो 120 बहादुर की स्क्रीनिंग में वहीदा जी अपनी एलगेंट ब्यूटी की बदौलत दिल चुरा ले गई। महिदा रहमान ने लाइट कलर की प्रिंटेड सिल्क साड़ी पहनी थी। जिसमें उनकी सादगी भरी पर्सनालिटी उभर कर नजर आई। गले में सफेद मोतियों की माला, होठों पर लाल लिपस्टिक और चेहरे पर मीठी सी मुस्कान लिए वहीदा जी ने रेड कारपेट पर आते ही हाथ जोड़कर पप्राजी का आदर किया। कैमरे को पोज़ दिए और फिर आगे बढ़ गई।

हालांकि वहीदा रहमान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टारडम सिर्फ ग्लैमर से नहीं बल्कि शालीनता और एलगेंट से आता है। वही रहमान की खास दोस्त और वेटन एक्ट्रेस आशा पारिक ने भी इस शाम में चार चांद लगाए। आशा पारिक सितारों से सजी वाइट साड़ी में यहां पहुंची। कढ़ाईदार शिफॉन की साड़ी में आशा ऑल वाइट लुक में नजर आई। पके हुए बालों को स्टाइलिश जुड़े में बांधे। गले में सादी सी डायमंड चेन पहने और होठों पर मेहरून लिपस्टिक लगाए आशा पारिक का ग्रेसफुल लुक देखने लायक रहा। उम्र भले ही ढल गई हो लेकिन आशा पारिक का चाम आज भी कायम है। और अब बात उमराव जान रेखा की करते हैं। महफिल में जिनके कदम रखते ही एक साथ कई चांद रोशन हो उठते हैं।
हमेशा की तरह इस बार भी रेखा बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक में नजर आई। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद सिल्क साड़ी पहनी थी। उसके साथ रेखा ने फुल स्लीव्स का ब्लाउज टीम अप किया था। हाथों में चूड़ियां, गोल्ड ज्वेलरी और मांग में सिंदूर रेखा के लुक को ट्रेडिशनल और खूबसूरत टच दे रहा था।

साड़ी के पल्लू को कंधों से आगे डाले हाथ में पोटली बैग थामे। रेखा हर किसी की अटेंशन ग्रैब करती नजर आई। हालांकि फैंस को रेखा की रॉयल चमकदमक के आगे वही रहमान और आशा पारिक का सादगी से भरा ग्रेसफुल अंदाज ज्यादा पसंद आ रहा है। तो वहीं कई फैंस ऐसे भी हैं जो रेखा की शान में कसीदे पड़ रहे हैं।
