बच्चन परिवार के बच्चों में मनमुटाव नव्या आराध्या के बीच कितना प्यार ऐश्वर्या श्वेता की तकरार का पड़ा असर क्या ननद भाभी के झगड़ों में पिस गई दोनों बहनें कैसा है नव्या और आराध्या के बीच रिश्ता बिग बी की नातिन ने खोले बड़े-बड़े राज। बच्चन परिवार की उपलब्धियां इतनी हैं कि इस मशहूर परिवार की कंट्रोवर्सीज भी साथ-साथ चलती हैं।
कभी जया बच्चन का गुस्सा वायरल हो जाता है तो कभी ऐश्वर्या अभिषेक के रिश्ते पर बात आ जाती है। इसी बीच श्वेता बच्चन और उनके बच्चे भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब आराध्या बच्चन और नव्या नवेली नंदा चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें आराध्या ऐश्वर्या की बेटी हैं और नव्या श्वेता बच्चन की दोनों कजिन सिस्टर्स हैं।
श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते आपस में कुछ ठीक नहीं है। इस ननद भाभी की जोड़ी में आपस में बिल्कुल नहीं बनती। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर बहुत से लोग कयास लगाते आए हैं। दोनों को एक साथ एक फ्रेम में देखे भी जमाने बीत गए हैं। इसी बीच लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि ननंद भाभी में आपस में रिश्ते ठीक नहीं है तो क्या इसका असर बच्चों के बीच भी पड़ता होगा? आराध्या, अगस्त्या, नव्या के बीच रिश्ते कैसे हैं? इस बात को जानने के लिए फैंस बेसबर बैठे हुए हैं। तो बिना देरी किए आपको बताते हैं दोनों बहनों नव्या, नवेली, नंदा और आराध्या के बीच रिश्ता कैसा है? और इस रिश्ते की असली सच्चाई जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।
अमिताभ बच्चन के नाते नव्या नवेली नंदा फिलहाल अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। वो आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए कर रही हैं। नव्या अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी फैमिली का भी खूब ख्याल रखती हैं और समय-समय पर फैमिली मेंबर्स को लेकर भी अपनी बात रखती हैं। वहीं इस बार उन्होंने अपनी कजिन सिस्टर आराध्या बच्चन के साथ कैसी बॉन्डिंग है, इस मुद्दे पर खुलकर बात की। नव्या ने यह भी बताया कि फैमिली के बीच कितना प्यार है और एक दूसरे के लिए कितना सम्मान है। नव्या ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उनका ज्यादातर समय अपने नाना-नानी यानी कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ ही बीतता है।
नव्या कहती हैं कि परिवार में हमेशा अच्छी बातों पर लंबा डिस्कशन और डिबेट होती रहती है और जनरेशन गैप होने के बाद भी एक दूसरे को पूरा सम्मान किया जाता है। नव्या कहती हैं भले ही उनके विचार अलग हो लेकिन घर में इस बात पर कभी क्लेश नहीं होता। दोनों ही फैमिली से उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। वहीं नव्या ने अपने इंटरव्यू में कजिन सिस्टर आराध्या बच्चन पर भी बड़ी बात कही। जब नव्या से पूछा गया कि वह आराध्या को क्या सलाह देती हैं?
तो इस पर नव्या ने कहा कि उन्हें जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि आराध्या खुद बहुत समझदार और इंटेलिजेंट है। नव्या ने कहा कि आज की जनरेशन के पास बहुत नॉलेज है और खुद को एक्सप्लोर करने की भी क्षमता है। नव्या कहती हैं कि सलाह तो छोड़िए वो खुद आराध्या के कॉन्फिडेंस, मैच्योरिटी और उनके बोलने के अंदाज से इंस्पायर होती हैं। साथ ही कहा कि आराध्या अपनी लाइफ में बहुत कुछ अचीव कर रही हैं। नव्या के इस स्टेटमेंट से यह साफ झलक रहा है कि दोनों बहनों में बहुत प्यार है।
