दिल की बीमारी..अकेलापन। कैसे होता है सुष्मिता का गुज़ारा।

अकेलेपन से घिरी है आलीशान लाइफ। शादी से तौबा जिंदगी में नहीं लाइफ पार्टनर। दिल की बीमारी दो बेटियों की जिम्मेदारी। कैसे होता है सुष्मिता सेन का गुजारा? 50 साल में 11 बार टूटा मिस यूनिवर्स का दिल। सिंगल मॉम होकर संभाली घर की सारी जिम्मेदारियां। 18 साल में मिस यूनिवर्स का ताज, 21 साल में मां बनने की जिम्मेदारी। उम्र के हर पड़ाव में सुष्मिता सेन ने अपने परिवार के साथ-साथ फैंस को भी चौंकाया है। अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीने का जज्बा रखती हैं।

सोसाइटी के हर उस रूल को तोड़ा है जो एक महिला के लिए तय किए गए हैं। एक लाइफ पार्टनर के बिना अपनी बेटियों की सारी जिम्मेदारियां निभाई हैं। लेकिन यह मजबूत कदम तब थोड़े लड़खड़ा गए जब उन्हें हार्ट अटैक आ गया। सर्जरी के दौरान उन्हें सिर्फ अपनी बेटियों की चिंता थी।

जी हां, यह एकदम सच है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को मार्च 2023 में दिल का दौरा पड़ा था। इस खबर ने ना सिर्फ फैंस बल्कि खुद एक्ट्रेस को भी शॉक कर दिया था। सुष्मिता को लगा था कि वह एनजीओप्लास्टी के दौरान दम तोड़ देंगी। सुष्मिता ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया था।

उनके दिल की 95% ब्लॉक हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें बड़ा आया। बता दें सक्सेसफुल के बाद एक्ट्रेस की हालत अब बहुत बेहतर है। लेकिन जब उनकी तबीयत खराब हुई तब सभी को उनकी दोनों बेटियों की चिंता सताने लगी। जैसा कि सभी जानते हैं एक्ट्रेस ने दो बेटियों को गोद लिया हुआ है। रेनेसेन और अलीशा सेन। उन्होंने 2000 में रेने और 2010 में अलीशा को गोद लिया था और वह सिंगल मदर के रूप में उनकी परवरिश कर रही हैं।

जिससे लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि वह अकेले बच्चों की सारी जिम्मेदारियां कैसे निभा पाती हैं? तो जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुष्मिता सेन की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। 100 करोड़। मिली जानकारी के अनुसार एक फिल्म के लिए 3 से ₹4 करोड़ की फीस लेने वाली सुष्मिता की कमाई के और भी रास्ते हैं। एक्ट्रेस ब्रांड प्रमोशन के ₹60 लाख वसूलती हैं।

वहीं वह अपनी बेटी के नाम से दुबई में रेने ज्वेलरी भी चलाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस तंत्रा एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन कंपनी को भी ऑपरेट करती हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी में वह हर चीज है जिनके उन्होंने सपने देखे थे। सिर्फ कमी है तो एक जीवन साथी की। मिस यूनिवर्स रही सुष आज 50 साल की हो गई हैं।

लेकिन सिंगल है और ऐसा नहीं है कि उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक नहीं दी थी। सुष्मिता की लाइफ में प्यार ने एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 11 बार दस्तक दी थी। हालांकि उनका कोई भी रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका और वह आज भी कुंवारी हैं और 50 साल की उम्र में अपनी बेटियों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। लेकिन एक बात भी सच है इस जिंदगी से एक्ट्रेस को कोई गिला नहीं है बल्कि वह हमेशा शुक्रगुजार रहती हैं अपने सक्सेसफुल करियर, अपने पेरेंट्स और अपनी बेटियों के लिए और यही बात उनके फैंस का दिल छू लेती है।

Leave a Comment