अरबाज- शूरा ने दिखाई बेटी की ‘झलक’! वायरल हुई तस्वीरें।

[संगीत] नन्हेन पैर छोटी-छोटी उंगलियां पिता के हाथ में समाई नन्हे सिपारा अरबाज और शुरा ने दिखाई बेटी की पहली झलक फैंस का दिल छू गई सितारा की तस्वीरें। 55 साल बाद खान खानदान में गूंजी बेटी की किलकारी। खुशी से झूम उठे चाचा सलमान खान। 23 साल छोटी बहन पर अरहान ने लुटाया प्यार। खान खानदान में इस वक्त खुशियों का माहौल है। नन्ही सिपारा के आने से 58 साल के अरबाज खान और उनकी पत्नी शुरा खान की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।

बता दें 5 अक्टूबर को बेटी का जन्म हुआ और 8 अक्टूबर को कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया। सितारा खान। जिसके बाद फैंस को बेसब्री से इंतजार था तो सिपारा की पहली झलक का। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। मां शुरा खान ने आखिरकार सितारा की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है। शुरा ने दो फोटोस शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इन तस्वीरों पर कपल के दोस्त फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

जैसा कि आप पहली तस्वीर में देख सकते हैं सिपारा के नन्हे पैरों को पापा अरबाज़ ने हाथों में लिया हुआ है। पैरों का साइज अरबाज़ की एक उंगली के बराबर दिख रही है। इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी तस्वीर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है इस तस्वीर में नन्ही सिपारा ने अपने पिता के अंगूठे को पकड़ा हुआ है।

सितारा के नन्हे-नन्हे से पैर छोटी-छोटी उंगलियां देखकर फैंस भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। और कमेंट बॉक्स में इवल आईज से बचने वाला इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं ताकि प्यारी सी सिपारा को किसी की नजर ना लग जाए। मन को मोह लेने वाली इन तस्वीरों के साथ शुरा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। नन्हे हाथ, नन्हे पैर लेकिन हमारे दिल में सबसे ज्यादा जगह इन्हीं की है। बता दें इन तस्वीरों में फैंस को सितारा के पैर और हाथों के ही दीदार हुए हैं। जिसके चलते अब वह सिपारा के चेहरे को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट से पहले 8 अक्टूबर को शुरा और अरबाज ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया था। सिपारा खान जिसके मायने भी इंटरनेट पर बहुत वायरल हो गए थे। सितारा के नाम का मतलब सुंदरता, शान और शालीनता का प्रतीक माना जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें शुरा खान को 4 अक्टूबर को मुंबई के पीडी हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार 5 अक्टूबर को शुरा ने बेटी को जन्म दिया।

सिपारा से मिलने सलमान खान समेत परिवार के बाकी सदस्य भी अस्पताल में शरा और नन्ही बेटी से मिलने पहुंचे थे। इसमें सलमा खान हेलेन भी शामिल थी। इसी बीच सबका ध्यान अरहान खान ने खींच लिया था जो अरबाज और उनकी पहली पत्नी मलाइका के बेटे हैं और सिपारा से 23 साल बड़े भी हैं।

जैसे ही उन्हें खबर लगी कि उनकी बहन का जन्म हुआ है, वह भागे-भागे सिपारा से मिलने पहुंच गए थे। जिससे यह बात भी साफ हो गई कि शुरा और अरहान के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं। और अब उनकी बहन सिपारा की पहली झलक देखकर फैंस का दिल भी खुश हो गया है।

Leave a Comment