मशहूर सिंगर का हुआ निधन,34 की उम्र में ली अंतिम सांसे।

नहीं रहे मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर। 34 साल की उम्र में कह गए दुनिया को अलविदा। गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे सिंगर। बेटे की निधन की खबर सुन दर्द से फटा मां का कलेजा। सिंगर की बीवी का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। ह्यूमन के परिवार पर दुखों का पहाड़। म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम का माहौल।

कैसे हुई सिंगर की दर्दनाक निधन? आखिरी वक्त में किन हालातों में ह्यूमन? जिंदगी और के बीच लड़ रहे थे जंग। सिंगर की मां के बयान से मचा बवाल। क्या वाकई लापरवाही बनी सिंगर की की वजह। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ना जाने किसकी बुरी नजर लग गई है। एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों से जुड़ी खबरों ने देश भर में सनसनी मचा दी है।

अभी फैंस इस सदमे से उभरे भी नहीं थे कि म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ गई है। जी हां, सिर्फ 35 की उम्र में एक और पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर का निधन हो गया है। सिंगर की अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस ऑन इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 3 दिनों से एम्स भुवनेश्वर में भर्ती थे। जहां डॉक्टर्स उनकी स्थिति संभालने की लगातार कोशिश कर रहे थे।

हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और उन्होंने हॉस्पिटल में बेड पर ही अपना दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सिंगर को एक नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों ने एक साथ जकड़ लिया था। जिसके कारण उनके ऑर्गन्स तेजी से फेल होने लगे। 14 नवंबर को दोपहर करीब 1:10 पर गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें डिटेल्स टेस्ट और इलाज के लिए मेडिकल में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों की स्पेशल टीम उनकी देखभाल कर रही थी। कहा जा रहा है कि एडवांस केयर के बाद भी इलाज का उन पर कोई असर नहीं पड़ा। जिसके बाद ठीक तीन दिन यानी कि 17 नवंबर की रात 9:08 पर उनकी मौत हो गई। सिंगर की मौत की खबर ने फैंस के साथ-साथ सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। लोग अपने चहेते सिंगर को नम आंखों से आखिरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं। लेकिन जहां एक तरफ उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया पर मातम पसरा हुआ है, ।

वहीं दूसरी तरफ उनकी मौत की खबर से बहुत बड़ा बवाल भी छिड़ गया है। ह्यूमन की मां ने उनके मैनेजर और टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि बेटे का शोषण किया गया। यहां तक कि उस वक्त जब वे गंभीर रूप से बीमार थे तब भी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि उनकी बिगड़ती सेहत के बावजूद आयोजक उन्हें स्टेज शो के लिए लगातार फोर्स कर रहे थे।

उनके अनुसार ह्यूमन का इस्तेमाल किया जा रहा था। जबकि उस समय उन्हें तुरंत आराम, इलाज और मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत थी। इंटरनेट पर छिड़े इस विवाद पर मैनेजर की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया है।

उन पर लगे शोषण के आरोपों को खारिज करते हुए मैनेजर ने साफ कहा कि पूरी कहानी झूठी है और इसमें कोई भी सच नहीं है। उनके मैनेजर ने बताया कि पूरी टीम उनकी हेल्थ से वाकिफ थी। मैनेजर ने यह भी बताया कि ह्यूमन की लिवर का ट्रीटमेंट डॉक्टर ने पहले ही कर दिया था। लेकिन उन्होंने समय पर दवाइयां नहीं ली और अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रखा।

मैनेजर के मुताबिक यही अनदेखी आगे चलकर सीरियस कंडीशन में बदल गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि ह्यूमन पर प्रदर्शन या काम करने का कोई दबाव नहीं डाला गया था। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कई बार उन्हें आराम और इलाज पर ध्यान देने को सलाह दी गई। लेकिन उन्होंने कभी भी इन बातों को सीरियसली नहीं लिया और इसी लापरवाही की वजह से उनका निधन हो गया।

Leave a Comment