42 का एक्टर बड़े परदे पर कर रहा वापसी,आमिर खान संग था खास रिश्ता।

आमिर खान के भांजे का होने जा रहा है कमबैक। एक दशक बाद बड़े पर्दे वापस लौटेंगे इमरान खान। तलाक के सालों बाद नई पारी के करने जा रहे हैं शुरुआत। खुद से छ साल छोटी हीरोइन संग करेंगे रोमांस।

लंबे वक्त के ब्रेक के बाद फैंस को फिर होंगे दीदार। इस मशहूर डायरेक्टर संग मिलाया हाथ। 42 की उम्र में एक बार फिर चलेगा एक्टर का जादू। आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड के हैंडसम हंक इमरान खान ने आखिरकार अपने फैंस को वो खुशखबरी सुना दी है जिसका हर कोई सालों से इंतजार कर रहा था।

जिस घड़ी का सभी को एक दशक से इंतजार था अब वो घड़ी आ गई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इमरान खान अब जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया। इस खबर के सामने आते ही हर कोई खुशी से झूम उठा है। तो चलिए बिना किसी देर के आपको बताते हैं कि आखिर कब और कैसे होंगे आपको एक्टर के दीदार। इमरान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अपनी शाउंग पर्सनालिटी के लिए लोगों के बीच आज भी याद किए जाते हैं। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए बेकरार हैं। वो आखिरी बार साल 2015 में फिल्म कट्टी पट्टी में नजर आए थे। इसके बाद से ही वह लाइमलाइट से दूर हुए। मगर अब इमरान अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए तैयार हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आने वाली फिल्म पर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो फिल्म के डायरेक्टर दानिश असलम के साथ कई सालों बाद कोलैब कर रहे हैं।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा यह फिल्म बिल्कुल वैसी ही है जैसी ब्रेक के बाद की टीम 15 साल बाद बना रही होगी। यह एक नेचुरल प्रोग्रेस है। दानिश और मेरे पास अब जिंदगी के काफी सालों का एक्सपीरियंस आ चुका है। उसकी शादी हो चुकी है और मेरा तलाक हो चुका है। यह वही फिल्म है जो हमें 15 साल बाद बनानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा यह बहुत पर्सनल प्रोजेक्ट है जो एक कहानी कहने की क्रिएटिव चॉइस और प्यारे दोस्तों के साथ काम करने की चाहत से पैदा हुई है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम जारी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म द्वारा तारीख तय होने के बाद हम इसे रिलीज़ करने पर सोच विचार कर रहे हैं। बता दें इमरान की फिल्म ब्रेक के बाद दरअसल 2010 में आई थी। जिसमें दीपिका पादुकोण भी शामिल थी।

हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी मगर इसे काफी लोगों ने पसंद किया था। इमरान इसी बातचीत में बताते हैं कि वो पहले इस फिल्म को करने से इंकार कर चुके थे। लेकिन फिर बाद में वो फिल्म के डायरेक्टर से किसी पार्टी में मिले। जहां उन्हें उनका आईडिया पसंद आया।

इमरान खान की कमबैक फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेनेकर और एक्टर गुरफते पीरजादा भी शामिल हैं। यह थिएटर के बदले ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा इमरान खान एक और फिल्म हैप्पी पटेल में भी नजर आएंगे जिसे एक्टर स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास डायरेक्टर और मामू आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे।

Leave a Comment