कुछ लोग ऊंची इमारतों में घर लेते हैं। कुछ के नाम पर वह ऊंची इमारतें होती हैं। शाहरुख खान इस दूसरी कैटेगरी में आते हैं। दुबई बेस्ड डेवलपर डेन्यूब ग्रुप ने अनाउंस किया है कि वह शाहरुख के नाम पर एक कमर्शियल बिल्डिंग चेन की शुरुआत करेंगे।
शाहरुख नाम के इस प्रोजेक्ट की पहली इमारत दुबई में बनाई जाएगी। इस 55वें मंजिल बिल्डिंग की एंट्री गेट पर शाहरुख की एक बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी। इसमें वो डीडीएलजे वाले अपने आइकॉनिक पोज़ में नजर आएंगे। डेन्यू के फाउंडर रिजवान साजन ने हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।
यह एक प्रीमियम कमर्शियल और लाइफस्टाइल टावर होगा। इसे दुबई के सबसे बड़े बिजनेस हब शेख जायद रोड पर बनाया जा रहा है। फिलहाल इसे बनने में 3 से 4 साल का वक्त लगेगा। उम्मीद है कि 2029 तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। दुबई में शाहरुख की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो दुबई टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं। हर साल उनके बर्थडे या फिल्म लॉन्च के वक्त बुर्ज खलीफा टावर पर लाइट शो किया जाता है। अब शाहरुख के कारण वो दुनिया के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनके नाम पर किसी बिल्डिंग को रखा गया है।
इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शाहरुख बताते हैं मेरी मां बहुत खुश होंगी। यह बड़े सम्मान की बात है। जब मेरे बच्चे आएंगे तो मैं कहूंगा पापा का नाम लिखा है देखो। मैंने पिछले दो महीनों में इस बिल्डिंग की सभी डिटेल्स को बेहद ध्यान से देखा है। यह स्टेट ऑफ द आर्ट होने के साथ-साथ अफोर्डेबल भी है। वो लोग जो दुबई में अपनी शुरुआत कर रहे हैं उनके लिए यह अपनी जिंदगी बनाने का मौका है और इंस्पिरेशन होगा। जानकारी के मुताबिक इस 55वें मंजिल इमारत में 1 मिलियन स्क्वायर फीट का बिल्ड अप स्पेस रहने वाला है। इसके अलावा यहां हेलीपैड, स्काई पूल और बिजनेस लाउंज समेत 40 से अधिक अन्य सुविधाएं होंगी।
इस प्रोजेक्ट को बनाने में ₹4000 करोड़ से अधिक का खर्च आने वाला है। डेनियल मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी डेवलपिंग कंपनीज में से एक है। वो शाहरुख्स को एक टूरिज्म हब के रूप में डेवलप कर रहे हैं। दुबई के बाद वो आगे न्यूयॉर्क समेत दुनिया के कई अन्य शहरों में इसकी और बिल्डिंग्स बनाएंगे।
