हवा हवाई बनीं संध्या बींदणी, टीवी एक्ट्रेस का डांस देख दंग फैंस !

हवाहवाई बनी संध्या बीनी बहन की शादी में लगाए जमकर ठुमके दिया और बाती गैंग संग स्टेज पर जमाया रंग टीवी एक्ट्रेस का डांस देख दंग रह गए फैंस ऑन स्क्रीन ससुर संग मिलाई ताल से ताल सास के डांस मूव्स देख इंप्रेस हो गए लोग दिया और बाती हम फेमस टीवी शो की संध्या बीड़नी यानी कि दीपिका सिंह ने एक बार फिर अपने डांस मूव्स से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

दरअसल टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की बहन अनामिका सिंह की शादी है और प्री वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो गए हैं। अनामिका की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके संगीत फंक्शन की जिसमें संध्या बेंदड़ी दीपिका सिंह अपनी बहन के संगीत में खूब नाचतेगाते हुए दिखाई दे रही हैं। दीपिका सिंह जब भी खुलकर डांस करती है उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। वहीं अपनी बहन के संगीत में भी दीपिका खूब नाची।

कभी वह हवाहवाई बन गई तो कभी गफूर गाने पर जमकर ठुमके लगाए। इसी बीच दिया और बाती गैंग को भी इस संगीत फंक्शन पर स्पॉट किया गया। जैसा कि आप देख सकते हैं संध्या बींदणी और भाबो स्टेज पर खूब मस्ती और खुशी से ताल से ताल मिला रही हैं।

वहीं दीपिका सिंह अपने ऑन स्क्रीन ससुर के साथ भी संगीत फंक्शन में रंग जमाती हुई नजर आ रही हैं। दिया और बाती गैंग को एक साथ देखकर फैंस का दिल भी खुश हो गया है और उन्हें वह गोल्डन पल याद आ गए हैं जब यह शो ऑन एयर हुआ करता था। हर रोज टीआरपी के नए रिकॉर्ड्स कायम करता था। अपनी बहन की शादी में दीपिका बहुत खुश नजर आ रही हैं और इसी बीच उन्हें श्रीदेवी के मशहूर गाने हवा हवाई पर भी डांस करते हुए देखा गया।

जैसा कि आप देख सकते हैं एक हाथ में फैन लिए दीपिका श्रीदेवी के फेमस स्टेप को कॉपी करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके इस डांस परफॉर्मेंस को देखकर ऑडियंस में बैठी उनकी फैमिली और करीबी लोग भी बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। दीपिका ने खुद अकेले तो डांस परफॉर्मेंस दिया ही साथ में अपने पति रोहित राज गोयल के साथ भी एक अडोरेबल कपल डांस किया। जिसे देखने के बाद सब उन्हें एक आइडियल कपल का टैग दे रहे हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें दीपिका और रोहित की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की रोमांटिक स्टोरी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात दिया और बाती हम सीरियल के सेट पर ही हुई थी। रोहित ने ही शो को डायरेक्ट किया है।

सेट पर काम करते-करते वह एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर प्यार हो गया। दीपिका ने बताया कि रोहित हमेशा उन्हें स्पेशल महसूस कराते आए थे। इसी बीच जब दीपिका ने यूरोप घूमने की इच्छा जताई थी तब रोहित ने कहा कि बेहतर होगा कि वह पहले शादी कर ले और फिर घूमने जाएं हस्बैंड वाइफ की तरह। यह बात एक्ट्रेस के दिल को छू गई जिसके बाद दीपिका ने अपने माता-पिता को रोहित के बारे में सब कुछ बता दिया और फिर दोनों ने 2014 में शादी कर ली। यह कपल अब एक बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 2017 में अपने बेटे सोहम को जन्म दिया था।

Leave a Comment