दिलजीत दोसांझ के करीबी का हुआ निधन। सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़। दोसांझ परिवार के साथ-साथ पंजाबी इंडस्ट्री में छाया मातम। करीबी की निधन से दिलजीत पाजी को लगा बड़ा झटका।
जी हां, इस वक्त पंजाबी इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी और दिल को तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के करीबी ने आखिरी सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया है और खास शख्स की यूं बेवख़्त और अचानक हुई निधन से सिंगर पर दुखों का पहाड़ भी टूट गया है।
बताते चले कि दिलजीत दोसांझ के लिए गाने लिखने वाले फेमस गीतकार निमा लोहारका का निधन हो गया है। महज 48 साल की उम्र में निम्मा लोहारका ने आखिरी सांस लेकर हमेशा हमेशा के लिए अपनी आंखें मुंद ली है और पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर राइटर निम्मा लोहारका के निधन की बुरी खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और चारों तरफ शोक की लहर तोड़ रही है। दुनिया से अलविदा कह गए निम्मा ना सिर्फ सिंगर दिलजीत दोसांझ के लिए गाने लिखते थे बल्कि कई बड़े-बड़े पंजाबी सिंगरों के सुपरहिट गानों के पीछे भी निम्मा जी का ही हाथ था।
48 की उम्र में देह छोड़ने वाले फेमस गीतकार ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गाने लिखे थे और कई पंजाबी सिंगर्स को अपने हुनर के दम पर नाम और फेम भी दिलाया। जाहिर है यूं बेवक़ निमा लोहारका के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान भी हुआ है।
साथ ही साथ सभी सितारे इस दुखद खबर पर विश्वास करने को तैयार भी नहीं है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर गीतकार निम्मा जी काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और बीमारी से लड़ते-लड़ते निमा जिंदगी की लड़ाई हार गए और उनका निधन हो गया। और जैसे ही निमा लोहारका के गुजरने की खबरें सामने आई उसके बाद पंजाबी इंडस्ट्री के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के पैरों तले जमीन खिसक गई और सभी नम आंखों के साथ गीतकार को अलविदा कह रहे हैं और भाव भी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
जाहिर है दिलजीत से लेकर बड़े-बड़े सिंगर्स के लिए गाने लिखने वाले निमा जी की कमी हमेशा पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों को महसूस होगी और इस नुकसान की भरपाई करना भी सभी के लिए नामुमकिन रहेगा। बहरहाल बताते चले कि गीतकार ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गाने लिखे थे। वहीं निम्मा लोहारका ने बड़े-बड़े सिंगर्स के लिए भी गाने लिखे थे। निमा ने दिलजीत के लिए गिद्दा और डाका जैसे हिट सॉन्ग्स भी लिखे थे जो कि देश से लेकर विदेशों में भी खूब सुने और पसंद किए जाते हैं।
भले ही आज निमा लोहार का आखिरी सांस लेकर दुनिया छोड़कर चल बसे हो लेकिन उनके लिखे गाने हमेशा फैंस के बीच जिंदा रहेंगे और गानों के जरिए उनके फैंस उन्हें हमेशा याद करेंगे और सम्मान भी देते रहेंगे।
