धर्मेंद्र से अलग रहती है बेटियां! ये है वजह।

धर्मेंद्र से अलग रहती हैं सगी बेटियां। अजीता ने चुना अमेरिका तो विजेता ने दिल्ली में बसाया घर। प्रकाश कौर की बेटियों ने बॉलीवुड से बनाई दूरी। नहीं रास आई ग्लैमर की दुनिया। सुपरस्टार पिता और भाइयों से अलग बनाया रास्ता। चकाचौंध से दूर करती हैं यह काम। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। एक्टर को 12 नवंबर को मुंबई के ब्रच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उसके बाद से धर्मेंद्र का इलाज और देखरेख घर पर ही की जा रही है।

इसी बीच धर्मेंद्र से जुड़ी हर अपडेट और जानकारी जानने के लिए फैंस बेताब बैठे हुए हैं। खासकर उनकी बेटियों के बारे में नहीं ईशा और अहाना नहीं बल्कि अजीता और विजेता। जैसा कि सभी जानते हैं धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं। सनी, बॉबी, अजीता और विजेता और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं। ईशा और अहाना। जहां सनी, बॉबी, ईशा और अहाना के बारे में तो सभी जानते हैं।

वहीं अजीता और विजेता के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें वो अपने पिता से दूर दिल्ली और अमेरिका में रहती हैं। तो आइए आज सुपरस्टार धर्मेंद्र की बेटियां अजीता और विजेता के बारे में आपको सब कुछ बताते हैं। बता दें दोनों बहनों अजीता और विजेता ने ग्लैमर की दुनिया और शोहरत से दूर एक शांत जीवन को चुना। अपनी मां प्रकाश कौर की तरह वह भी मीडिया से दूर रहती हैं और पब्लिकली कम ही दिखाई देती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी के बाद धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश ने 19 साल की उम्र में अजीता को जन्म दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो अजीता अमेरिका में रहती हैं और वह एक साइकोलॉजी की प्रोफेसर हैं। वो अपने पति किरण चौधरी जो एक भारतीय अमेरिकी डेंटिस्ट हैं उनके साथ सालों से विदेश में रहती हैं। अजीता की दो बेटियां हैं जिनका नाम है निकिता और प्रियंका चौधरी। वहीं धर्मेंद्र और प्रकाश की दूसरी बेटी विजेता अपने पति विवेक गिल और ससुराल वालों के साथ दिल्ली में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड रखा है।

एक फेमस फिल्मी परिवार से जुड़े होने के बावजूद दोनों बहनों ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने लिए एक आम जिंदगी चुनी है। वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र और प्रकाश के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ने ही बॉलीवुड में कदम रखा। अपने पिता की तरह उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नाम भी कमाया और शोहरत भी।

इस परिवार की तीसरी पीढ़ी की अगर बात करें तो सनी के बेटे करण देओल ने भी बॉलीवुड में एंट्री ले ली है और फिल्म पल-पल दिल के पास से डेब्यू किया था। वहीं आपको बता दें उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दशा आचार्य से शादी की है जो एक जानेमाने और दिग्गज फिल्म मेकर विमल रॉय की पड़पोती लगती हैं।

Leave a Comment