अजय और काजोल के रिश्ते में आई खटास। शादी की एक्सपायरी डेट पर भिड़ गया कपल। काजोल के बयान से नाख नजर आए अजय। 26 साल की शादी पर लटकी तलवार। चिंता में आ गए इस आइकॉनिक जोड़ी के फैंस। बॉलीवुड के आइकॉनिक कपल अजय देवगन और काजोल इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। अजय और काजोल बॉलीवुड के वो कपल हैं जिन्होंने हाल ही में अपनी शादी की 26वीं सालगिरह मनाई है। जहां आजकल ब्रेकअप्स और तलाक आम बात हो गई है।
इसी बीच इनका 26 साल का साथ वाकई तारीफ के काबिल है। लेकिन क्या इस साथ की एक्सपायरी डेट आ गई है? क्या काजोल और अजय के रिश्ते में खटास आ गई है? यही सब सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। जहां इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म दे दे प्यार दे टू के प्रमोशंस में बिजी हैं। वहीं काजोल इस वक्त अपने शो टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजोल ने कहा था कि शादी में एक्सपायरी डेट होनी चाहिए और रिन्यूल का विकल्प भी होना चाहिए। इसके बाद अब रिलेशनशिप और प्यार को लेकर अजय ने भी एक स्टेटमेंट दे दिया है जिसकी इंटरनेट पर खूब चर्चा भी हो रही है क्योंकि इस बयान को काजोल के एक्सपायरी डेट वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है और इस कपल के फैंस चिंता में आ गए हैं कि क्या वाकई सब कुछ ठीक है?
एक तरफ जहां इस वक्त काजोल के बयान की चर्चा हो रही है, उधर अब अजय देवगन ने कहा है कि आजकल की पीढ़ी को प्यार के बारे में कुछ नहीं पता है और प्यार के मायने आजकल बदल दिए गए हैं। अजय ने कहा जहां तक मैं देख रहा हूं यह पहले की तुलना में आजकल सब कैजुअल हो गया है। प्यार शब्द का बिना मतलब के इतना इमोशनल हुआ है कि अब इसके मायने ही बदल गए हैं। आजकल लोग झट से आई लव यू कह देते हैं और पहले आई लव यू का मतलब अलग था। मुझे लगता है अब यह लोग इस शब्द की गहराई को नहीं समझते हैं। इसलिए इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हो गया है।
आजकल हर मैसेज में हार्ट वाला इमोजी साथ होता है। जबकि लोगों को इसका सही मतलब भी नहीं पता है। इसके साथ ही अजय यह भी कहते हैं कि आजकल लोग जानवरों से इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वह बदले में कुछ और नहीं मांगते हैं। आपको बता दें अजय की इस बातचीत को अब लोग इंटरनेट पर काजोल की बातचीत से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर कहते हैं डिवोर्स कब है?
एक और यूजर कहते हैं आइडियल ऐसे होंगे तो फैंस किस दिशा में जाएंगे? एक दूसरे यूजर ने अजय और काजोल की शादी पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी तो कपकी खत्म हो चुकी है। एक और यूजर लिखते हैं, “यह दोनों बॉलीवुड के स्टार्स हैं।” बता दें फिलहाल काजोल ने अपने दिए गए इस कंट्रोवर्शियल बयान पर कोई सफाई नहीं दी है।
