भारती सिंह की सेकंड प्रेग्नेंसी में बढ़ी कॉम्पलिकेशन, हुई गंभीर बीमारी।

सेकंड प्रेगनेंसी में बढ़ी भारती की मुश्किलें। 41 की उम्र में दूसरे बच्चे को देने वाली है जन्म। लेकिन उससे पहले गंभीर बीमारी ने बढ़ाई प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन। डॉक्टर्स ने दी वार्निंग तो बढ़ी भारती की टेंशन। जी हां, जल्द ही मां बनने जा रही भारती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। एक गंभीर बीमारी ने एक्ट्रेस की सेकंड प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन बढ़ा दी है और डॉक्टर से वार्निंग मिलने के बाद भारती की टेंशन भी बढ़ती नजर आ रही है।

अब ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि भारती सिंह 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही है। उम्र के लिहाज से भारती की ये प्रेगनेंसी काफी रिस्की है। लेकिन दूसरी बार मां बनने जा रही भारती अपना पूरा-पूरा ख्याल रख रही हैं और हेल्दी डाइट लेने के साथ ही खुद को एक्टिव भी बनाए हुए हैं। लेकिन इस बार भारती ने अपने तमाम फैंस के साथ एक शॉकिंग जानकारी शेयर की है।

भारती ने बताया कि उनकी सेकंड प्रेगनेंसी में कुछ कॉम्प्लिकेशंस बढ़ गई हैं जो डॉक्टर के साथ-साथ उनके और हर्ष के लिए भी चिंता की वजह बन गई है। दरअसल अपने लेटेस्ट व्लॉग में भारती ने जानकारी दी है कि उनकी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान शुगर की बीमारी बढ़ रही है जो उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है।

भारती ने बताया कि हैरानी की बात तो यह है कि वो अपनी डाइट का पूरा ख्याल रख रही हैं और हर तरह के अनहेल्ी फूड से किनारा किए हुए हैं। फिर भी बिना कुछ इधर-उधर का खाए उन्हें प्रेगनेंसी में शुगर की बीमारी हो गई है। जिसके बढ़ने से डॉक्टर और वो दोनों परेशान हैं। अपनी इस मुश्किल के बारे में बताते हुए भारती ने लोगों से कुछ घरेलू उपचार की भी मांग की है।

भारती ने वॉग में बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें डांट भी लगाई साथ ही वार्निंग भी दी कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। भारती ने कहा कि डॉक्टर्स का कहना है कि इस समय अपनी डाइट, लाइफस्ट और हेल्थ पर खास ध्यान देना होगा क्योंकि बढ़ती शुगर लेवल मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसके आगे भारती कहती हैं कि यही वजह है कि इस वक्त वो काफी टेंशन में हैं और एक्स्ट्रा सावधानी बरत रही हैं।

भारती ने अपनी मौजूदा डाइट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी मीठा नहीं खाती जिससे उनका शुगर इतना बढ़ जाए। भारती ने ब्लॉग में हर्ष के रिएक्शन के बारे में भी बात की। सून टू बी मॉम ने कहा कि हर्ष लगातार उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि सब ठीक हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि बेटे लक्ष्य यानी कि गोला के जन्म के 3 साल बाद कपल अपने सेकंड बेबी को वेलकम करने वाले हैं।

फैमिली संग स्विट्जरलैंड के ट्रिप पर कपल ने अपनी सेकंड प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। भारती कई बार यह इच्छा जाहिर कर चुकी हैं कि वह बेटी की मां बनना चाहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती जल्द ही लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आएंगी। इस कुकिंग रियलिटी शो को वो होस्ट कर रही हैं।

Leave a Comment