खनन क्षेत्र में चोरी करने वाले गुनहगारों को अब शायद पुलिस का भी डर नहीं है, हालांकि यह हम नहीं गांधीनगर से सामने आया हुआ एक किस्सा कह रहा है। जी हां गांधीनगर से देवयानी बा गृह मंत्री हर्ष संघवी ने एक जांबाज अधिकारी के रूप में सम्मान किया था उसे पर खनिज की चोरी करने वाले लोगों ने हमला कर दिया है।
दरअसल खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से खनिज ले जा रहे एक डंपर पर कार्रवाई की और डंपर को जब्त कर कलेक्टर कार्यालय ले जा रही थी.लेकिन रास्ते में कलोल में अंबेडकर तीन रास्ता के पास ओवर ब्रिज के पास एक बाइक पर तीन लोगों ने तरीके से खान विभाग की टीम से डंपर को साइड करने के लिए कहा और फिर अधिकारी पे हमला कर के डंपर छुड़ा लिया और फरार हो गए।
इस मामले को लेकर भूविज्ञानी प्रणव सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद कलोल तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.
