धर्मेंद्र के लिये परेशान बॉबी देओल,मां को रोता-बिलखता देख टूटे।

ना दिन में चैन ना रात को आराम। पापा धर्मेंद्र की चिंता में बेचैन हुए बॉबी। धर्मेंद्र की नासास तबीयत और रोती बिलखती मां को देख तड़पे बॉबी। तो मुश्किल वक्त में पूरे परिवार की ताकत बने हुए हैं घर के बड़े बेटे सनी। देओल परिवार इस वक्त सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 89 की उम्र में भी लोगों को जिंदादिली का पाठ सिखाने वाले धर्मेंद्र की तबीयत बीते कुछ दिनों से नासाज है।

जहां एक तरफ देश भर में धर्म जी के लिए दुआओं का दौर जारी है। वहीं फैंस धर्मेंद्र के साथ-साथ देओल परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी चिंतित दिख रहे हैं। फैंस सनी और बॉबी को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं कि इस मुश्किल वक्त में उनकी क्या हालत है। परिवार के साथ-साथ वह खुद को कैसे संभाले हुए हैं?

तो जानकारी के मुताबिक यह वक्त ना सिर्फ धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर बल्कि पूरे देओल परिवार के लिए बेहद मुश्किल है। सभी की पहली प्राथमिकता धर्म जी की तबीयत में सुधार और उनका जल्द से जल्द ठीक होना है। बीते दिनों देओल हाउस से धर्मेंद्र और उनके परिवार का एक निजी वीडियो वायरल हो गया था। जिसमें धर्मेंद्र को देख उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर बुरी तरह से रोती बिलखती नजर आई थी। हालांकि उस वीडियो में कुछ फैंस की नजरें मां के आंसू देख भावुक हुए बॉबी पर भी जान टिकी थी।

एनिमल में विलन अबरार और बैड्स ऑफ बॉलीवुड में रफ एंड टफ अजय तलवार का रोल निभाने वाले बॉबी मां के आंसू देख इस कदर तड़प उठे थे कि अपने आंसू भी रोक नहीं पाए थे। वीडियो में एक जगह बॉबी अपने आंसू पोंछते दिखे तो बाद में वह रोते हुए कमरे से बाहर जाते भी नजर आए कि कहीं मां उनके आंसू देख और ना टूट जाए।

बाद में बॉबी अपने पापा के पैरों को सहलाते भी नजर आए। इस वक्त बॉबी किस कदर परेशान है यह तब भी दिखा जब बीते दिनों वो पापा से मिलने के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल जा रहे थे। कई बार कैमरों में उनका इमोशनल ब्रेकडाउन कैद हुआ। गम से लटका मायूस चेहरा, आंखों में उदासी, बॉबी के दिल का दर्द उनके चेहरे पर कई बार नजर आया। तो कितनी ही बार वो चेहरे पर हाथ रख अपना दर्द कैमरों से छिपाते दिखे। बता दें कि जिस वक्त धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक होने की खबरें बॉबी को मिली, तब वो अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा की शूटिंग में व्यस्त थे, और दौड़े-दौड़े वो पापा के पास हॉस्पिटल पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बॉबी ने फिलहाल अपने सारे वर्क कमिटमेंट्स कैंसिल कर दिए हैं। इस वक्त वह 24ों घंटे पापा धर्मेंद्र की सेवा में जुटे हुए हैं। वहीं बीते दिनों हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उनके बच्चों की रातों की नींदें उड़ गई हैं। कोई भी रात भर सो नहीं पा रहा है। हेमा ने बताया था कि उनके बच्चे रात भर सो नहीं पा रहे हैं। मैं कमजोर नहीं पड़ सकती। बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। लेकिन हां, मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं। हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं। उन्हें अपने लोगों के बीच रहने की जरूरत है। बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें।

जानकारी के लिए बता दें कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चारों बच्चों में बॉबी देओल सबसे छोटे हैं। सनी, अजेता और विजेता के बाद बॉबी का जन्म हुआ था। परिवार में सबसे छोटे होने की वजह से बॉबी पापा के लाडले रहे हैं। बॉबी अपने पापा को किस कदर चाहते हैं,.

इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि पापा को सम्मान देने के लिए ही उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम धर्म रखा है। बॉबी अपने पापा को हद से ज्यादा चाहते हैं और अब जब उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो बॉबी इमोशनली टूट गए हैं।

Leave a Comment