1998 में आई कुछ-कुछ होता है से करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर इस फिल्म में देश भर में फैशन क्रांति लाती थी। हालांकि करण जौहर खुद स्वीकार कर चुके हैं कि इस फिल्म में कई खामियां थी जो उन्हें उस वक्त समझ नहीं आई।
अब खबर यह आ रही है कि करण कुछ-कुछ होता है का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। मगर इसमें शाहरुख काजोल या रानी नहीं होंगी। इसे फ्रेश नजरिए और स्टार कास्ट के साथ बनाया जाएगा। कुछ-कुछ होता है कि रिलीज को 27 साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में सर्विंग इट अप विद सानिया नाम के एक पॉडकास्ट पर करण जौहर पहुंचे थे। यहां सानिया ने उनसे कुछ-कुछ होता है कि सीक्वल पर सवाल किया।
उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मौजूदा दौर में इस फिल्म का रिमेक बनाना हो तो वो किन एक्टर्स को इसमें कास्ट करना चाहेंगी? करन ने कहा, “मुझे लगता है कि आलिया भट्ट कमाल की अंजलि बनेंगी।” रणवीर सिंह बेहतरीन राहुल होंगे और अनन्या पांडे टीना के किरदार में खूब जमेंगी। मुझे लगता है कि यह जोड़ी अच्छी होगी।
टीना तो यंगर नेपो बेबीज अनन्या, जानवी कपूर और सारा अली खान तीनों में से कोई भी हो सकती हैं। करन ने आलिया और रणवीर को हाल ही में रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी में डायरेक्ट किया था। मगर सारा अनन्या और जानवी के साथ उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर कभी कोई फुल फ्लेजेड फिल्म नहीं की। हालांकि ये तीनों ही एक्ट्रेस रॉकी एंड रानी के गाने हार्थ श्रॉब में नजर आई थी।
हालांकि हम साफ कर दें कि इस बातचीत में कहीं भी करन ने यह नहीं कहा कि वो कुछ-कुछ होता है का रीमेक या सीक्वल बनाने जा रहे हैं। उन्होंने एक हाइपोथेटिकल सवाल का जवाब दिया था। जहां तक कुछ-कुछ होता है की बात है यह साल 1998 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी। इंटरनेशनल मार्केट में भी यह सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म साबित हुई। बाद में करण की ही कभी खुशी कभी गम ने इसका रिकॉर्ड तोड़ा था। कुछ-कुछ होता है को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला था।
साथ ही इस फिल्म ने आठ फिल्म फेयर अवार्ड भी जीते थे। मगर इन सबसे ज्यादा इस फिल्म को फैशन ट्रेंड बदलने के लिए जाना जाता है। ओवरसाइज्ड हुडी और सिफ़ॉन साड़ी तो कॉमन एग्जांपल है। इस मूवी ने फ्रेंडशिप बैंड के कांसेप्ट को भी घर-घर में पॉपुलर बना दिया था।
