मुस्लिम से पहली मोहब्बत..बदमाशो से लड़े.. 89 साल के धर्मेंद्र से जुड़े 10 अनसुने किस्से।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह अस्पताल से घर भी आ गए हैं। घर में ही उनका इलाज चल रहा है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली। इस वक्त जहां जाओ सभी लोग बॉलीवुड के हीमैन के बारे में ही बातें कर रहे हैं। उनसे जुड़े किस्से दिलचस्प बातें फैंस की जुबां पर हैं।

जैसा कि सभी जानते हैं उनकी शादी 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर के साथ हुई थी। कहा जाता है यह एक अरेंज मैरिज थी। क्योंकि प्यार तो उन्हें हमीदा नाम की एक मुस्लिम लड़की से हो गया था। फिर 1947 में देश का बंटवारा हुआ और उनका पहला प्यार हमीदा अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चली गई।

जिसके बाद उनकी जिंदगी में प्रकाश आई और 1954 में दोनों की शादी हो गई। ₹51 लेकर मुंबई आए। जब 12वीं पास करने के बाद धर्मेंद्र ने मुंबई आने का फैसला किया तब उनकी जेब में सिर्फ ₹51 थे और यहां गुजारा करने के लिए पहले गैराज और फिर एक ड्रिलिंग फर्म में भी उन्होंने काम किया था। एक्टर के पास अब करोड़ों रुपए की नेटवर्थ है।

लेकिन कभी वह महीने के ₹250 भी नहीं कमा पाते थे और रेलवे स्टेशंस पर भी उन्होंने कई रातें गुजारी। बस कंडक्टर बनने की चाह।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। धर्मेंद्र कभी पंजाब रोडवेज में बस कंडक्टर बनना चाहते थे क्योंकि घर की फाइनेंशियल हालत खराब थी और साथ में फिल्मों के प्रति जुनून भी था जो उन्हें मुंबई लेकर आ गया। जहां उन्होंने फिल्मफेयर टैलेंट हंट 1958 जीता और वहीं से स्टारडम की शुरुआत हुई। जिसके 2 साल बाद 1960 में धर्मेंद्र को उनकी पहली फिल्म दिल भी तेरा और हम भी तेरे मिली थी। जिसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। कैसे बने बॉलीवुड के ही मैन? धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही मैन कहा जाता है।

यह नाम उन्हें 1966 में फिल्म कूल और पत्थर के दौरान दिया गया था। कहा जाता है इस फिल्म में धर्मेंद्र ने जब पहली बार अपनी शर्ट उतारी तो सिनेमाघरों में सीटियां बजने लगी थी। इस एक सीन के बाद उन्हें ही मैन ऑफ बॉलीवुड का टैग दिया गया। बदमाशो से लड़ गए ही मैन। एक वक्त था जब बॉलीवुड के लोग के से परेशान रहते थे। शाहरुख खान, सुनील दत्त से लेकर राकेश रोशन तक को से मिल चुकी थी। इसी बीच जब उनका फोन बॉलीवुड के ही मैन को आया, तो धर्मेंद्र ने ही उल्टा अंडरवर के लोगों को धमकी दे डाली।

कहा कि तुम्हारे पास 10 लोग हैं लेकिन मेरे पास पूरी आर्मी है। एक बार बुलाऊंगा और ट्रक भर के आएंगे पंजाब से लड़ने के लिए। कहा जाता है ने उसके बाद कभी भी उनसे पंगा नहीं लिया। हेमा से पहली नजर का प्यार। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात तुम हंसी मैं जवान फिल्म के सेट पर हुई थी।

कहते हैं एक्ट्रेस की खूबसूरती, एक्टिंग और प्रोफेशनलिज्म देखकर धर्मेंद्र भी हैरान रह गए थे और ड्रीम गर्ल के प्यार में पड़ गए थे। शादीशुदा होकर भी धर्मेंद्र जिद पर अड़ गए थे कि उन्हें हेमा मालिनी से ही शादी करनी है और फिर 1980 में उन्हें उनकी हेमा मालिनी मिल ही गई। दूसरी शादी के लिए बदला धर्म। माया नगरी में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनका वजूद तो है।

लेकिन सबूत नहीं है। कहा जाता है हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था क्योंकि वह अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक नहीं लेना चाहते थे। बिना तलाक लिए उन्होंने हेमा से शादी की जिसके चलते बॉलीवुड के गलियारों में यह बातें घूमने लगी कि दोनों ने इस्लाम अपनाकर निकाह कर लिया है। उस वक्त एक निकाहनामा भी खूब वायरल हुआ था। जिसमें धर्मेंद्र का नाम दिलावर खान के रूप में लिखा गया था और हेमा का नाम आयशा बी था।

लेकिन धर्मेंद्र ने धर्म बदलने की बात को हमेशा खारिज किया है। 26 साल छोटी एक्ट्रेस से तीसरा प्यार। कहा जाता है प्रकाश कौर और हेमा मालिनी को पत्नी बनाने के बाद धर्मेंद्र का दिल उनसे 26 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता राज पर आ गया था। यहां तक कि अनीता राज भी धर्मेंद्र को पसंद करने लग गई थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र ने कई डायरेक्टर्स से यहां तक कह दिया था कि उनकी फिल्म में अनीता राज को ही कास्ट करें। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक चला नहीं। राजनेता बन गए धर्मेंद्र। धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पहचान पॉलिटिशियन के रूप में भी बनाई है। लेकिन बाद में उनका राजनीति से मोह भंग हो गया था।

2004 के दौरान लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र ने बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था और वो बड़े अंतर से जीतने में कामयाब भी हुए थे। हालांकि सियासत उन्हें ज्यादा रास नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने सिर्फ फिल्मों में काम करने का फैसला कर लिया।

पोते की शादी में नाचे धर्मेंद्र। धर्मेंद्र अपने पोते करण देओल की शादी में बहुत खुश थे। कहते हैं उनकी दिली ख्वाहिश थी कि करण की शादी उनकी आंखों के सामने हो जाए और अपने पोते की शादी में धर्मेंद्र दिल खोलकर नाचे थे। वहीं अब धर्मेंद्र की तबीयत पर आए तो फिलहाल वो अस्पताल से घर आ गए हैं और देओल परिवार के अनुसार उनकी हालत में बहुत सुधार हो रहा है।

Leave a Comment