धर्मेंद्र के लिये पहली बीवी प्रकाश कौर ने लिया बड़ा फैसला।

धर्मेंद्र का हाल देख पल-पल तड़प रही है पहली बीवी। प्रकाश कौर की इच्छा पर ही हॉस्पिटल से घर में करवाए गए शिफ्ट। पति धर्मेंद्र के लिए प्रकाश कौर ने लिया बड़ा फैसला तो मां की जिद के सामने सनी और बॉबी को भी झुकना पड़ा। 89 साल के धर्मेंद्र के लिए उनके करोड़ों फैंस चिंतित हैं। भले ही दिग्गज अभिनेता को हॉस्पिटल से उनके घर में शिफ्ट कर दिया गया है।

धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही हो रहा है और उनकी सेहत की जानकारी देते हुए परिवार ने कहा है कि सभी के चहेते अभिनेता की सेहत में सुधार हो रहा है। लेकिन जब तक धर्मेंद्र खुद भले चंगे होकर अपने फैंस से रूबरू नहीं होते उनके चाहने वालों को चैन कहां आने वाला है। वैसे ना सिर्फ धर्मेंद्र बल्कि उनके चाहने वालों को अभिनेता की पहली पत्नी प्रकाश कौर की भी चिंता सता रही है। क्योंकि जहां धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी लगातार ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच रही थी।

वहीं उनका इमोशनल ब्रेकडाउन भी कैमरों में कैद हुआ। तो चिंतित फैंस से जानने के लिए बेताब नजर आए कि प्रकाश कौर की हालत कैसी है। परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र की नासाज तबीयत का असर उनकी पूरी फैमिली खासतौर से उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर पर पड़ा है क्योंकि धर्मेंद्र की हालत में सुधार तो हुआ है लेकिन उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं धर्मेंद्र की हालत देख प्रकाश कौर बुरी तरह से टूट गई हैं। वह हर पल पति के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रही हैं। एक पल के लिए भी वह धर्मेंद्र को अकेला नहीं छोड़ रही हैं। सनी और बॉबी दोनों बेटे इस मुश्किल वक्त में अपनी मां का सहारा बने हुए हैं।

पिता का ख्याल रखने के साथ ही वह मां को भी संभाल रहे हैं। सनी बॉबी दोनों ने ही अपने सारे वर्क कमिटमेंट्स कैंसिल कर दिए हैं। और उनकी पहली प्राथमिकता पिता का जल्द से जल्द सेहतमंद होना है। धर्मेंद्र की दोनों बेटियां भी घर में मां के साथ ही मौजूद हैं। वहीं यह जानकारी भी सामने आई है कि वह प्रकाश कौर ही थी, जिनके कहने पर सनी और बॉबी ने धर्मेंद्र का इलाज घर में करवाने का फैसला लिया। धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी, बॉबी और पत्नी प्रकाश कौर चाहती थी कि धर्मेंद्र वापस अपने घर आ जाएं और समय घर पर बिताएं।

इसलिए धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सनी और बॉबी और परिवार के बाकी सदस्य धर्मेंद्र के इलाज के दौरान उन्हें आरामदायक महसूस कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम बरत रहे हैं।

देओल परिवार ने पहले ब्रिज कैंडी अस्पताल से पूछा था कि क्या उन्हें घर ले जाने की अनुमति है? इसके बाद ही धर्मेंद्र को परिवार जूहू वाले बंगले पर लेकर आ गया और घर पर ही उनकी जरूरत का हर इंतजाम पूरा किया गया। परिवार ने फैसला किया कि धर्मेंद्र का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही किया जाएगा।

Leave a Comment