अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए गोविंदा। अपने ही घर में बेहोश हो गए थे एक्टर। बीवी सुनीता नहीं थी गोविंदा के साथ। गुस्से में आ गए फैंस। शादी में गई स्टार वाइफ की लगाई क्लास। सुनीता ने लगाए थे एक्टर पर कई गंभीर आरोप। बीवी के इल्जाम सुन गुस्साए गए थे गोविंदा। स्ट्रेस के चलते हेल्थ पर आ गई है बात। 11 नवंबर की रात अचानक बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत खराब हो गई। वह अपने ही घर में बेहोश हो गए।
रिपोर्ट्स की मानें तो पहले उन्हें बेचैनी हुई। असहज महसूस करने लगे जिसके बाद गोविंदा गश खाकर गिर गए। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता अहूजा उनके साथ नहीं थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो वह किसी शादी में गई हुई थी। गोविंदा के दोस्त ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें अब गोविंदा एकदम ठीक हैं और डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। लेकिन हीरो नंबर वन के फैंस सुनीता से खासे नाराज नजर आ रहे हैं और वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल हाल ही में अपने कई इंटरव्यूज में गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने उन पर कई तरह के इल्जाम लगाए थे जिसके चलते गोविंदा भी गुस्साए गए थे। वहीं गसिप्स के गलियारों में यह बात घूम रही है कि गोविंदा अपनी पत्नी के बयानों से परेशान हो गए हैं और अब जब यह खबर सामने आई कि गोविंदा अस्पताल में एडमिट हैं और वह घर पर बेहोश हो गए थे।
इन दोनों बातों को गोविंदा के फैंस जोड़कर देख रहे हैं। 61 साल की उम्र में जहां एक तरफ गोविंदा अपनी तबीयत को लेकर जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ भी लगातार सुर्खियों में है। उनकी पत्नी सुनीता लगातार मीडिया के सामने आकर एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ जाती हैं। एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि वह और गोविंदा पिछले 15 साल से अलग-अलग घरों में रहते हैं। हालांकि दोनों आमने-सामने ही रहते हैं और उनका आना-जाना बना रहता है। इस बयान के चलते दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें उड़ने लगी और लोग बातें करने लगे कि सुनीता और गोविंदा का तलाक होने वाला है। हालांकि बाद में सुनीता ने कहा कि कोई तलाक नहीं हो रहा है। सब कुछ ठीक है।
इसी बीच गोविंदा का नाम एक मराठी एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया और खबर फैल गई कि एक्टर का अफेयर चल रहा है। इस पर सुनीता ने कहा कि उन्होंने भी ऐसी बातें सुनी है। लेकिन जब तक वह खुद ना देख लें तब तक कुछ कहना सही नहीं होगा। वहीं हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट में गोविंदा की जीवन शैली और अंधविश्वास पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि गोविंदा अपने पंडित की बातों में आकर लाखों रुपए पूजा पाठ में खर्च कर देते हैं। जबकि घर के जरूरी कामों के लिए पैसे नहीं देते।
उनके इस बयान पर विवाद इतना बढ़ गया था कि गोविंदा को अपने पंडित के परिवार से माफी तक मांगनी पड़ गई थी। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि सुनीता की बातें उनकी सोच नहीं है। वह इनसे असहमत हैं। बता दें एक इंटरव्यू में सुनीता ने यह तक कह दिया था कि गोविंदा अच्छे पिता हैं और अच्छे बेटे हैं लेकिन अच्छे पति नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के साथ एक ही जन्म काफी है। अगले जन्म में वह पति के रूप में उनका साथ नहीं चाहती हैं।
