ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल से आई गुड न्यूज़। अस्पताल के में हुआ चमत्कार। पलकें झपक धर्मेंद्र ने बढ़ाई परिवार की उम्मीदें। डॉक्टर्स के इलाज से हुआ करिश्मा। 89 साल के धर्मेंद्र मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सीनियर डॉक्टर्स की एक टीम दिग्गज अभिनेता के इलाज में जुटी हुई है। तमाम फैंस धर्म जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
अस्पताल के बाहर देश भर में धर्मेंद्र के लिए दुआओं का दौर जारी है। तो हॉस्पिटल में धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल अपने पिता के पास मौजूद हैं और पल-पल उनके इलाज पर नजर बनाए हुए हैं। और इसी बीच अस्पताल से आई है गुड न्यूज़।
जी हां, में एक ऐसा चमत्कार हुआ है जिसने मायूस हो चुके देओल परिवार के हर सदस्य की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। सनी देओल की टीम के मुताबिक धर्मेंद्र पर डॉक्टर्स के इलाज का असर हो रहा है। वो ट्रीटमेंट को उम्मीद के मुताबिक रिस्पांस कर रहे हैं। टीम के सदस्य ने जानकारी दी है कि धर्मेंद्र अपनी पलकें झपक रहे हैं। वह बार-बार ब्लिंक कर रहे हैं। हालांकि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल बताए जा रहे हैं। लेकिन धर्मेंद्र की स्टेबल कंडीशन ने परिवार की उम्मीदों को बढ़ा दिया है और सभी को उस चमत्कार का इंतजार है। परिवार का मानना है कि जल्द ही धर्मेंद्र पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट आएंगे और ऐसी ही दुआएं धर्मेंद्र के करोड़ों फैंस भी कर रहे हैं।
बता दें कि मंगलवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई थी जब अचानक कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दिग्गज अभिनेता के निधन का दावा किया जाने लगा। लेकिन कुछ ही देर बाद धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने पोस्ट कर साफ कर दिया कि धर्मेंद्र सही सलामत है।
वह रिस्पांस कर रहे हैं और रिकवरी की तरफ बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद ही क्रिटिकल बताए जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार को जब धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की खबरें सामने आई थी, तब बॉबी देओल अपनी फिल्म अल्फा की शूटिंग में व्यस्त थे। शूटिंग को बीच में ही छोड़कर बॉबी देओल हॉस्पिटल पहुंचे थे। तब बॉबी बेहद भावुक हालत में दिखे थे और ऐसा ही कुछ हाल सनी देओल का भी था। शाहरुख सलमान गोविंदा भी आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंच गए थे। और सभी सितारों के मायूस चेहरे देख फैंस को अनहोनी की चिंता सताने लगी थी।
हालांकि कुछ ही देर बाद सनी की टीम की तरफ से साफ कर दिया गया कि धर्मेंद्र की कंडीशन स्टेबल है। तो वहीं मंगलवार को भी बॉबी अपनी मां प्रकाश कौर से मिलने उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बॉबी तकरीबन 1 घंटे तक मां के पास रहे और फिर सीधा पापा के पास हॉस्पिटल पहुंच गए। अभिनेता के भतीजे अभय देओल भी चाची से मिलने उनके घर आए।
बताया जा रहा है कि फिलहाल अभय भी सनी और बॉबी के पास हॉस्पिटल में ही मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की दोनों बड़ी बेटियां विदेश में रहती हैं जिन्हें पहले ही मुंबई बुलवा लिया गया है। वहीं ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल और धर्मेंद्र के घर पर मिलनेजुलने वालों का तांता लगा हुआ है। जिसके चलते सनी देओल के घर और ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल दोनों ही जगह की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है।
