किस बीमारी से जूझ रहे हैं धर्मेंद्र? क्यों आई हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत? ठीक से सांस तक नहीं ले पा रहे थे एक्टर। 89 साल में कई समस्याओं से घिर गए बॉलीवुड के ही। चिंता में देओल परिवार। धर्मेंद्र के लिए पल-पल दुआ कर रहे हैं फैंस। मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में इस वक्त बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र एडमिट हैं। उनसे मिलने के लिए देओल परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंच रहे हैं।
शाहरुख खान, सलमान खान, अमीषा पटेल, गोविंदा और भी बहुत से सेलेब्स एक्टर का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। वहीं इसी बीच सनी देओल, ईशा देओल भी पिता की तबीयत को लेकर चिंता में नजर आए। इस चिंता को देखकर सोशल मीडिया पर एक सवाल घूमने लग गया कि आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं धर्मेंद्र?
कभी उनके वेंटिलेटर पर होने की खबर आती है तो कभी में इलाज का दावा किया जाता है। अब आपको बताते हैं क्यों आए एक्टर के हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 31 अक्टूबर 2025 को धर्मेंद्र अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें कई घंटों तक मॉनिटर किया। उस वक्त बताया गया कि उनका हार्ट रेट, और यूरिन की रिपोर्ट नॉर्मल है। जिसके बाद फैंस ने चैन की सांस ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि वह ब्रच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका अभी भी इलाज चल रहा है।
इसी बीच आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हो। इससे पहले अप्रैल 2025 में धर्मेंद्र की आंखों की भी सरवार हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी एक आंख में धुंधलापन था। इसी वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट की गई थी। इसके अलावा उनका का भी ऑपरेशन हुआ था। कहा जाता है इस ऑपरेशन के बाद धर्मेंद्र एकदम फिट हो गए थे। वहीं 2019 में धर्मेंद्र को भी हो गया था। तब भी वह कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके बाद खबर आई थी कि एक शादी समारोह में डांस करते समय उनकी पीठ और पैर में चोट लग गई थी।
कहा गया उम्र के कारण रिकवरी में समय लगा लेकिन उन्होंने हर बार की तरह खुद को फिट करने की कोशिश हमेशा जारी रखी। फिलहाल प्रेजेंट की बात करें तो धर्मेंद्र पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। वहीं जब बात उम्र से जुड़ी समस्याओं की आती है तो उसमें हाई , गठिया, और दिल की बीमारियां शामिल है।
जो कि एक उम्रदराज शरीर के लिए घातक हो सकती है। डॉक्टर्स की मानें तो उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं। 60 साल के बाद शरीर में बीमारियां पनपने का खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो 65 साल के बाद करीब 93% लोग किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित हैं। जबकि 79% बुजुर्गों को एक से ज्यादा बीमारियां होती हैं।
