हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र। किस्मत को ही मैन ने दी मात। बेटे बॉबी संग पहुंचे घर। 13 दिन बाद धर्मेंद्र की हुई घर वापसी। तो 12 नवंबर का सूरज देओल परिवार के लिए ढेरों खुशियां लेकर आया है। जिस चमत्कार की उम्मीद पूरा देश कर रहा था। आखिरकार वो हो गया है।
किस्मत को मात देकर बॉलीवुड के ओरिजिनल ही मैन धर्मेंद्र अपने घर पहुंच गए हैं। 13 दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद आखिरकार धर्मेंद्र की घर वापसी हो गई है। जैसा कि सब जानते हैं कि 31 अक्टूबर को धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं 10 नवंबर को उस वक्त अफरातफरी मच गई थी जब अचानक धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की खबरें आई।
जिसके बाद पूरे देश भर में धर्म जी के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया था और अब लगता है कि करोड़ों चाहने वालों की दुआएं रंग ले आई हैं। 12 नवंबर की सुबह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर धर्मेंद्र अपने जूहू स्थित घर पहुंच गए हैं। जिसके विज़ुअल्स भी सामने आ गए हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हॉस्पिटल से निकलकर धर्मेंद्र की एंबुलेंस जूहू स्थित उनके बंगले में पहुंची, जहां पहले से ही पूरी तैयारियां कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल सुबह 7:00 बजे के करीब अपने पिता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाने के लिए ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शायद धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है और अब धर्मेंद्र अपने घर पहुंच चुके हैं।
वहीं धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने जानकारी दी है कि धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 31 अक्टूबर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। वहीं सोमवार 10 नवंबर को अभिनेता की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद बॉलीवुड सितारों की चिंता भी बढ़ गई थी। देओल परिवार के सदस्य एक-एक कर हॉस्पिटल पहुंचने लगे। बेटे सनी बॉबी, पोते करण राजवीर, बहू तान्या देओल हर सदस्य के चेहरे पर गंभीर चिंता के भाव नजर आए थे। वहीं शाहरुख सलमान जैसे सितारे भी खुद को रोक नहीं पाए और अपने चहेते धर्म अंकल का हालचाल जानने के लिए सभी काम छोड़ हॉस्पिटल पहुंचने लगे।
सोमवार को भी ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल के बाहर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सनी बॉबी, हेमा, ईशा, अभय देओल परिवार के सभी सदस्य एक-एक कर हॉस्पिटल पहुंच रहे थे और धर्मेंद्र की तबीयत का जायजा ले रहे थे। बता दें कि मंगलवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई ।
थी जब अचानक कुछ रिपोर्ट्स में दिग्गज अभिनेता के निधन की फेक न्यूज़ शेयर कर दी गई। हालांकि बाद में ईशा और हेमा ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक है। उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रहे हैं और अब परिवार की तरफ से फैसला लिया गया है कि धर्मेंद्र का इलाज उनके घर पर ही होगा।
