मां बनने वाली है अदिति राव हैदतरी। दूसरी शादी के एक साल बाद हुई प्रेग्नेंट। लेटेस्ट तस्वीरों को देख शुरू हुई प्रेगनेंसी की चर्चा। क्या जल्द आने वाला है नन्हा मुन्ना मेहमान? प्रेगनेंसी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट।
बड़े पर्दे की चांद बेगम उर्फ गॉर्जियस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी ब्यूटी, क्यूटनेस और अदाओं को लेकर सभी का ध्यान खींचने से लेकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अदिति राव अब मां बनने की खबरों को लेकर खबरों में छाई हुई हैं।

दावे किए जा रहे हैं कि दूसरी शादी के एक साल बाद अब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट और जल्द ही मां बनने वाली हैं। शादी के बाद से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेहतरीन तरीके से मेंटेन करने वाली अदिति सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। तो ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने Instagram पर कुछ किलर तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोस में आप देख सकते हैं कि अदिति ने ऑफ शोल्डर पोलका डॉट ब्लैक एंड वाइट ड्रेस पहनी हुई है। स्टरिंग ड्रेस के साथ-साथ एक्ट्रेस ने लाइट ग्लोइंग मेकअप किया है। जिसमें हमेशा की तरह अदिति बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने मिडिल पार्टीशन के साथ बालों में पोनी टेल बनाकर लुक को कंप्लीट किया है।

इस किलर लुक में अदिति कई अलग-अलग एंगल से पोस्ट देती हुई भी नजर आ रही है और हर कोई एक्ट्रेस की खूबसूरती पर दिल हार रहा है। लेकिन अब अदिति की खूबसूरती और किलर लुक से ज्यादा इस पोस्ट पर औररी के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया है। दरअसल जैसा कि आप देख सकते हैं किरी ने कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या आप कुछ बताने की कोशिश कर रही हो। अब बॉलीवुड सेलेब्स के बीएफएफ ओरी के इस कमेंट को देख सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी की चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि ओरी ने एक्ट्रेस की पोलका डॉल ड्रेस पहनने पर उनकी प्रेगनेंसी को लेकर मजाकिया अंदाज में मां बनने की ओर इशारा किया है और अब औररी के इस कमेंट से सोशल मीडिया पर मानो एक्साइटमेंट की लहर दौड़ गई है और फैंस क्रेजी होते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही एक्ट्रेस की इस पोस्ट को वाकई में प्रेगनेंसी से जोड़कर देख रहे हैं औररी के कमेंट ने तो सोशल मीडिया फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इसके बाद सभी अदिति राव हैदरी से प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं। वेल अब क्या वाकई में अदिति राव हैदरी प्रेग्नेंट है और क्या जल्द ही मां बनने वाली है? यह तो एक्ट्रेस की किसी और स्टेटमेंट या नए पोस्ट के बाद क्लियर हो पाएगा।

बहरहाल बात करें अदिति राव हैदरी के बारे में तो बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2024 में साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ दूसरी शादी की थी और दूसरी शादी के बाद से ही अदिति अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं और वक्तव पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इस बात का सबूत भी देती रहती हैं। खैर अब दूसरी शादी के बाद एक्ट्रेस कब तक दो से तीन होने की प्लानिंग करती हैं और कब तक मां बनने की गुड न्यूज़ चाहने वालों को सुनाती हैं। इसी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
