उसने मेरा मुंह जकड़ा और…”- मौनी रॉय ने सुनाया कास्टिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।

नागिन फेम मोनी रॉय ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। मगर यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा। हालिया इंटरव्यू में मोनी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने साथ हुए एक घटना बताई।

उन्होंने बताया कि एक फिल्म के नरेशन के दौरान उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई थी। हाल ही में मोनी रॉय इन्फ्लुएंसरर अपूर्व मुखर्जा के शो में आई थी। यहां उनसे फिल्म इंडस्ट्री में उनके स्ट्रगल और बुरे अनुभवों के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में बात की। मोनी ने कहा तो नहीं हुआ लेकिन बदतमीजी हुई है।

मैं 21 से 22 साल की थी जब मैं किसी के ऑफिस गई थी। ऑफिस के अंदर जहां नरेशन दिया जा रहा था वहां लोग मौजूद थे। अचानक एक सीन आया जहां लड़की स्विमिंग पूल में गिरती है और बेहोश हो जाती है। ऐसे में हीरो उसे बाहर निकालता है और देकर होश में लाता है। मोनी बताती है कि नरेशन देने वाले शख्स ने इस सीन के बहाने उन्हें पकड़ लिया। मोनी बताती है उस आदमी ने मेरा मुंह जकड़ा और मुझे माउथ टू देने लगा। उस एक सेकंड में मुझे समझ ही नहीं आया कि मेरे साथ हुआ क्या है।

मैं कांपने लगी और नीचे भाग गई। इस घटना ने मुझे लंबे समय के लिए आहत कर दिया। बता दें कि मोनी ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहूती से की थी।

इसके बाद वो कई सारे सीरियल्स और डांस रियलिटी शोज़ में नजर आई। देवों के देव महादेव में उन्हें खासी चर्चा मिली। नागिन उनके लिए एक गेम चेंजर सीरियल रहा। इस शो में उन्हें घर-घर में पहुंचा दिया। इसके बाद उन्हें फिल्मों के भी ऑफर्स आने लगे। बॉलीवुड में उनकी पहली मेजर फिल्म 2018 में आई गोल्ड थी। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। साथ ही ब्रह्मास्त्र में भी वह विलेन के तौर पर नजर आई थी।

Leave a Comment