कंफर्म हुई रश्मिका – विजय की शादी?उदयपुर में लेंगे 7 फेरे,ये है।

फरवरी 2026 में दुल्हन बनेगी रश्मिका मंदाना। लेक सिटी उदयपुर में करेंगे शुभ विवाह। धूमधाम से लेडी लव को लेने बारात लेकर आएंगे विजय देवरकोंडा। वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक का हुआ बड़ा खुलासा। शुरू हुए रश्मिका विजय की शादी की तैयारियां। जी हां, साउथ लेडी सुपरस्टार और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जल्द ही अपने सिंगल स्टेटस को अपडेट कर शादी के बंधन में बनने वाली हैं।

खबरें हैं कि साल 2026 में एक्ट्रेस अपने नए जीवन की शुरुआत कर मिसेज देवरकोंडा बन सकती हैं। वेल पहली बार नहीं जब एक्ट्रेस की शादी की खबरें इंटरनेट की दुनिया से लेकर बड़े पर्दे तक के गलियारे में खूब सुनने को मिल रही हो। इससे पहले भी कई बार रश्मिका और विजय की शादी की खबरें वक्त-वक्त पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती रही हैं। लेकिन इस बार शुभ विवाह के दावे और भी तेजी से किए जा रहे हैं।

खबरें हैं कि एक्ट्रेस लेक सिटी उदयपुर में एक शाही महल में विजय देवरकोंडा के साथ सातव फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकती हैं। जी हां, अब से 4 महीने बाद दुल्हन बनने वाली रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खबरों के मुताबिक मंदाना और देवरकोंडा दोनों ही परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं और दोनों ही परिवार धूमधाम से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। सामने आ रही खबरों के मुताबिक कपिल 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं और रश्मिका और विजय की शादी लेक सिटी उदयपुर के एक आलीशान महल में होने की खबरें भी खूब सुनने को मिल रही हैं।

हालांकि शादी को लेकर दोनों में से किसी ने भी अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है। वैसे दोनों की शादी की खबर सुनकर ही फैंस के बीच कपिल की शादी को लेकर काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। और कपल के डाई हार्ट फैंस रश्मिका को दुल्हन तो विजय को दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दावे किए जा रहे हैं कि सीक्रेट सगाई के बाद अब कपल सात जन्मों तक एक दूसरे का हाथ थामने के लिए तैयार हैं और जल्द ही एक होने वाले हैं। खैर बीते दिनों भी रश्मिका मंदाना ने डायरेक्ट ना सही लेकिन इनडायरेक्टली अपनी वायरल गुपचुप सगाई के सवालों पर रिएक्शन देते हुए यह कहा था कि इस बारे में सबको पता ही है। अब रश्मिका के जवाब को सुनने के बाद ना सिर्फ लोग एक्ट्रेस के प्यार, सगाई बल्कि शादी की खबरों को भी कंफर्म मानते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही साथ लोगों ने वेडिंग डेट्स और वेन्यू की खबरों पर भी यकीन करना शुरू कर दिया है और 26 फरवरी के आने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

वेल अब रश्मिका के रिएक्शन और शादी की खबरों ने ना सिर्फ लोगों की खुशियों को दुगना कर दिया है बल्कि एक्ट्रेस के चाहने वाले बस शादी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अगर वाकई में साल 2026 की शुरुआत रश्मिका विजय की शादी के साथ होने वाली है तो बेशक यह सभी के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। खैर देखना खास होगा कि कब तक कपल अपनी शादी की वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ते हैं और शादी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ कब तक शेयर करते हैं।

Leave a Comment