मां बनी कैटरीना कैफ। कौशल परिवार में गूंजी बेटे की किलकारी। प्रेग्नेंट कैटरीना ने दिया बेबी बॉय को जन्म। पापा बने विक्की कौशल ने सुनाई खुशखबरी। कैफ और कौशल परिवार में जश्न का माहौल। जी हां, जिस खुशखबरी का सभी को बेसब्री से इंतजार था। फाइनली वो गुड न्यूज़ विक्की कौशल ने सभी को सुना दी है।
प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ मां बन गई हैं और एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। बता दें कि 7 नवंबर यानी कि आज ही के दिन कैटरीना कैफ ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम किया है और जाहिर है मां बनने के बाद एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। 7 नवंबर के दिन बेबी बॉय का स्वागत कर जहां कैटरीना कैफ मां बन चुकी हैं। तो छावा एक्टर विक्की कौशल भी पापा बन गए हैं। मम्मी पापा बने विक्की और कैट को बेटे होने की खूब सारी बधाइयां भी सोशल मीडिया पर मिलना शुरू हो गई हैं। और इस खुशखबरी से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स का दिल भी खुशी से गदगद हो उठा है।
गौर करने वाली बात है कि बेटे के पिता बनने के बाद खुशी से झूमे एक्टर विक्की कौशल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लाडले के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि विक्की कौशल ने बेटे की किलकारी गूंजने की गुड न्यूज़ सभी को सुनाते हुए यह पोस्टर शेयर किया है।
जिसमें लिखा हुआ है हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम अपने नन्हे बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कैटरीना और विक्की। मां बनी कैटरीना के साथ डेरी कौशल ने इस पोस्ट को कोलैबोरेशन में शेयर करते हुए ब्लेस्ड के साथ-साथ ओम भी लिखा है। पोस्ट के शेयर करते ही इंटरनेट की दुनिया के साथ-साथ बी टाउन के गलियारे में खुशियों की सौगात देखने को मिल रही है और सभी मिस्टर एंड मिसेज कौशल को मम्मी पापा बनने की बधाइयां भी दे रहे हैं।
जाहिर है बेटे की किलकारी गूंजने से कौशल परिवार में जश्न का माहौल होगा। पापा बने विक्की के साथ-साथ नन्हे से शहजादे के चाचू बने सनी की खुशियों का भी कोई ठिकाना नहीं होगा। तो दादी बनी वीना कौशल भी पोते के आने से खुशी से गदगद हो रही होंगी। बेबी बॉय के आने से ना सिर्फ कौशल परिवार पूरा हो गया है बल्कि सभी की आंखों में खुशी के आंसू भी जरूर होंगे।
साथ ही मां बनी कैटरीना के साथ-साथ पूरा कौशल परिवार लाडले पर भर-भर कर प्यार भी लुटा रहा होगा। पापा बने विक्की कौशल के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बीटाउन सेलेब्स भी खूब प्यार लुटाते हुए न्यूली मॉम एंड डैड को बधाइयां दे रहे हैं। खैर अब बेटे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर करने के बाद अब कब तक मम्मी पापा बने विक्की और कैटरीना अपने लाडले का चेहरा या फिर कोई पहली झलक फैंस के साथ शेयर करेंगे। अब बस सभी इसी का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं।
साथ ही बेबी बॉय के आने के बाद फैंस कौशल परिवार के चिराग का नाम जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। वेल देखना खास होगा कि बेटे के जन्म के कितने दिन बाद अब मम्मी पापा बने कैटरीना और विक्की कब तक अपने लाडले की पहली झलक और उसका नाम लोगों के साथ शेयर करेंगे।
