महाभारत में श्रीकृष्ण बने नीतीश भारद्वाज की मां का निधन,एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़।

महाभारत के श्री कृष्ण की मां का हुआ निधन। नितीश भारद्वाज पर टूटा दुखों का पहाड़। मां के देहांत से टूट कर बिखर गए हैं सुपरस्टार। इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया मां की कमी का सच। जी हां, बी आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबरें हैं कि एक्टर की ऑन स्क्रीन मां का देहांत हो गया है। जी हां, महाभारत फिल्म भगवान श्री कृष्ण की ऑन स्क्रीन मां और मशहूर मराठी एक्ट्रेस दया डोगरे अब हमारे बीच नहीं रही हैं।

जानकारी के लिए बताते चले कि मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली दया डोगरे ने अब आखिरी सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया है और ऑन स्क्रीन मां के दुखद निधन की खबर को खुद नितीश भारद्वाज ने ही लोगों के साथ शेयर किया है।

दया डोगरी की निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्टर ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है और ऑन स्क्रीन मां के देहांत पर एक्टर इमोशनल होते हुए भी नजर आए हैं। वेल जैसा कि आप देख सकते हैं कि नितीश भारद्वाज ने दया डोगरे की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि दया मावशी ने मेरी पहली फीचर फिल्म में मेरी मां का रोल निभाया था। अब उनका निधन हो गया है।

मैं अपनी दूसरी मां की कमी महसूस कर रहा हूं। वो हमेशा मेरा ख्याल रखती थी। मेरा हाल-चाल लेती थी। ऑन स्क्रीन वो कभी-कभी तर्कहीन और अनुचित लगती थी। लेकिन असल जिंदगी में बहुत ही निर्मल दिल थी। उन्होंने कई बार अपने मुंबई वाले घर के किचन में मेरे लिए स्वादिष्ट खाना बनाया था। मुझे बस बताना होता था कि आज क्या खाने का मन है और वो बना देती थी।

इतना ही नहीं आगे भी एक्टर ने अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए और ऑन स्क्रीन मां को याद करते हुए अपनी बात को जारी रखा और लिखा कि वो इकलौती ऐसी इंसान थी जो मेरी सगी मां के जाने के बाद मुझे डांट सकती थी। निधन के पीछे की फिलॉसफी मुझे पता है। लेकिन मां जैसी शख्सियत के जाने से जो खालीपन आता है वह कभी पूरा नहीं हो सकता। आज फिर दिल दुख गया है।

मैं डोंगरे दांडेकर परिवार के साथ मिलकर उनके निधन पर शोक जताता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ करता हूं। बहरहाल आपको बता दें कि नितेश और दया ने मराठी फिल्म खटियाल सासू नथल सून में काम किया था। यह फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी और इसी फिल्म में दया ने नितीश की मां का ऑन स्क्रीन रोल प्ले किया था। अब महाभारत के श्री कृष्ण यानी कि नितेश भारद्वाज की ऑन स्क्रीन मां के निधन का सच जानने के बाद सभी नम आंखों के साथ एक्ट्रेस को अंतिम विदाई दे रहे हैं। साथ ही सभी 85 की उम्र में आखिरी सांस लेने वाली लेजेंड्री एक्ट्रेस दया डोगरे को भावनी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि मराठी सिनेमा के साथ-साथ दया डोगरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी थी। एक्ट्रेस दया डोगरे बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सिंगर भी थी और भले ही दया डोगरे अब हमारे बीच इस दुनिया में ना रही हो लेकिन उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा और वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

Leave a Comment