बालिका वधू’ की 21 बार हुई शादी!18 साल बड़े टीवी एक्टर संग जुड़ा था नाम!

बालिका वधू एक्ट्रेस की 21 बार हुई शादी। दोस्त के सामने रोया दुखड़ा। सच्चे प्यार से पहले देनी पड़ी अग्नि परीक्षा। 18 साल बड़े टीवी एक्टर संग हुए थे अफेयर के चर्चे। अब इंजीनियर संग घर बसाकर किया पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा। टीवी इंडस्ट्री में शादी तलाक अफेयर की खबरें तो आप सभी ने सुनी होंगी।

लेकिन क्या आपने यह सुना है कि किसी की 21 बार शादी हुई हो? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस की 21 बार शादी हुई है और उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। इस खुलासे को सुनने के बाद सभी लोग हक्के बक्के रह गए हैं। कौन है यह एक्ट्रेस और क्या है 21 शादी का राज?

दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर की। इनका नाम सुनकर शायद आपको भी झटका लग गया होगा। लेकिन 21 शादी की बात अविका ने खुद कबूल की है। दरअसल अविका गौर हाल ही में मनीषा रानी के पडकास्ट में नजर आई। जहां मनीषा ने उनके टीवी करियर और शादी की बात छेड़ दी।

इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने टीवी पर कई किरदार निभाए हैं और इसी बीच 21 बार उनकी ऑन स्क्रीन शादियां भी हो चुकी हैं। जैसे ही अविका ने 21 बार शादी की बात का खुलासा किया मनीषा रानी के तो जैसे होश ही उड़ गए। वहीं बता दें अविका की 21 बार शादी हुई है लेकिन वो टीवी पर हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें फेमस टीवी शो बालिका वधू से पहचान बनाने वाली अविका गौर ने 30 सितंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी कर ली थी।

बता दें एक भव्य शादी की जगह इस कपल ने अपने खास दिन को एक अनोखा मोड़ दे दिया था। और रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा के सेट पर पूरी कास्ट क्रू और परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। इन दोनों की लव स्टोरी की अगर बात करें तो अविका और मिलिन की लव स्टोरी 2019 में शुरू हुई जब वह पहली बार मिले और 2020 में डेटिंग करना उन्होंने शुरू कर दिया। 5 साल साथ रहने के बाद मिलिन ने अविका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अविका ने भी झट से हां कर दी। बता दें इस कपल ने 11 जून को एक Instagram पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की खबर फैंस के साथ साझा की थी। फिर 30 सितंबर को शो पति-पत्नी और पंगा के सेट पर शादी रचा ली।

वहीं अविका के करियर की अगर बात करें तो अविका ने बालिका वधू के अलावा टीवी के पॉपुलर शो ससुराल सिमरका में भी काम किया है। यहीं पर उनका नाम उनके कोस्टार मनीष राय सिंघन के साथ भी जुड़ गया था। जो उम्र में अविका से 18 साल बड़े थे।

लेकिन दोनों में से किसी ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म नहीं किया था। बताते चले अविका ने टीवी के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। विक्रम भट्ट की 1920 हॉररस ऑफ द हार्ट जो 2023 में आई थी और ब्लडी इश्क जो 2024 में आई थी। अविका को आखिरी बार तेलुगु क्राइम थ्रिलर शनमुख में देखा गया जो इसी साल अप्रैल 2025 में रिलीज हुई है।

Leave a Comment