बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लाखों फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। हिंदी सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। जी हां, 89 साल की उम्र में भी दर्शकों के दिलों में राज करने वाले धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई के बीच क्रडी अस्पताल में भर्ती हैं।
बताया जा रहा है कि वह रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही फैंस की चिंता बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड ने कई दिग्गज सितारों को खो दिया है। पंकज धीर, गोवर्धन असरानी और सतीश शाह जैसे दिग्गज कलाकार अक्टूबर 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस दोनों को भावनात्मक कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती हुए 4 से 5 दिन हो चुके हैं। हालांकि अस्पताल सूत्रों और उनके परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं। धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं। उनकी टीम ने भी बयान जारी करते हुए कहा है कि यह सिर्फ एक रूटीन मेडिकल चेकअप है। उम्र बढ़ने के साथ डॉक्टरों की सलाह पर समय पर टेस्ट करवाने पड़ते हैं। धर्मेंद्र जिन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आज भी फैंस के लिए जिंदा जज्बे और ऊर्जा का प्रतीक हैं।
उनकी फिल्में शोले धर्मवीर, सीता और गीता चुपके-चुपके और शानदार आज भी भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम अध्यायों में शामिल है। अप्रैल 2025 में भी धर्मेंद्र को आंख की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। अब फिर जब यह खबर सामने आई है तो Twitter और Instagram पर गेट वेल सून धर्मेंद्र ट्रेंड करने लगा है। फैंस ने लिखा ही मैन कभी कमजोर नहीं हो सकता। वह हमारी ताकत है।
भगवान धर्मपाल जी को लंबी उम्र दे। वह हमारी दिलों के हीरो हैं। धर्मेंद्र अब 8 दिसंबर को 90 साल के होने जा रहे हैं। लेकिन उम्र सिर्फ एक संख्या है क्योंकि उनकी जज्बा, मुस्कान और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी किसी यंग स्टार से कम नहीं है। प्रोफेशनल फ्रंट पर धर्मेंद्र जल्द ही नजर आएंगे फिल्म 21 में जिसमें उनके साथ होंगे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया।
इससे पहले उन्होंने रोमांटिक फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में भी शानदार काम किया था। बॉलीवुड के हीन धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक युग, एक भावना और एक प्रेरणा है। फैंस अब बस यही दुआ कर रहे हैं कि उनका चेकअप जल्दी पूरा हो जाए और वह फिर से उसी मुस्कान के साथ कैमरे के सामने लौटे जिसने करोड़ों दिलों को जीता है।
