अमिताभ बच्चन की खतरे में पड़ी जान,बच्चन परिवार की उड़ी नींद।

अमिताभ बच्चन की जान पर मंडराया खतरा। बॉलीवुड के महानायक पर हमले की आशंका। खतरे में पड़ी ऐश्वर्या के ससुर की जान। बच्चन परिवार की उड़ी रातों की नींद। कौन बना ऐश्वर्या के ससुर का जानी दुश्मन? जलसा में छाया चिंता का माहौल।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। ग्लैमर वर्ल्ड के गलियारों से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जिनसे कोई भी आंखें मिलाकर बात करने से भी कतराता है, आज उसी शहंशाह की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इस खबर के सामने आते ही बिग बी के फैंस की रूह कांप उठी है। हर कोई अमिताभ पर हमले की आशंका की खबर सुन चिंता में आ गया है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के सवाल उठने लग गए हैं कि किसकी इतनी हिम्मत जिसने अमिताभ बच्चन की तरफ आंख उठाकर देखी है।

तो चलिए बिना किसी देर के आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला? दरअसल इस पूरे मामले के तार पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ जुड़े हैं। असल में बिग बी के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 19 के एक एपिसोड में दिलजीत दोसा पहुंचे थे। जहां उन्होंने बिग बबी की जमकर तारीफ की और एक ऐसा मौका आया जब उन्होंने बिग बी के सामने सिर झुका कर उनके पैर छुए। दिलजीत दोसांझ ने बिग बी को सम्मान देने के लिए ऐसा किया था।

लेकिन किसी को क्या पता था कि उनका यह एक्शन बिग बी की जान के लिए खतरा बन जाएगा क्योंकि को बढ़ावा देने वाले ख़स्तानी संगठन को दिलजीत की हरकत पसंद नहीं आई। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने दिलजीत की इस हरकत पर सख्त ऐतराज जताया। शो के पहले प्रोमो के रिलीज होते ही दिलजीत को कई धमकियां मिलनी शुरू हो गई।

हालांकि अब दिलजीत को मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर भी हमले की आशंका जताई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिलजीत स्पेशल एपिसोड ऑन एयर होने के बाद अमिताभ बच्चन पर भी हमले की आशंका बढ़ गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और इन धमकियों की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि ख़स्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने आरोप लगाया है कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की के बाद साल 1984 में जो सिख विरोधी थे, उन्हें भड़काने में अमिताभ बच्चन का भी हाथ था। उन्होंने साल 1984 के दंगों के दौरान कथित तौर पर के बदले का नारा दिया था। जिसके बाद देश भर में सिखों के खिलाफ दंगे भड़कने शुरू हो गए थे। के दौरान लगभग 30,000 से ज्यादा सिख मारे गए थे।

हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि भले ही ख़स्तानी संगठन ने बिग बी पर 1984 के दंगे भड़काने का आरोप लगाया हो। लेकिन अमिताभ बच्चन कई दफा नेशनल टेलीविज़न पर यह बात दोहरा चुके हैं कि उनके अंदर सिख खून है क्योंकि उनकी मां तेजी बच्चन सिख थी।

हालांकि अमिताभ बच्चन पर हमले की आशंका की खबरों ने महानायक को चाहने वाले सभी फैंस की चिंता बढ़ा दी है। यहां देखना यह भी होगा कि क्या दिलजीत को मिली के बाद बिग बी की सुरक्षा में इजाफा किया जाएगा। क्या बिग बी की सुरक्षा को देखते हुए जलसा के बाहर कड़ा पहरा बैठाया जाएगा? क्या हर इतवार जलसा के बाहर होने वाला बिग बी का संडे दर्शन इवेंट अब कैंसिल किया जाएगा?

Leave a Comment