शिरडी के साईं बाबा फेम एक्टर की बिगड़ी तबीयत। गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहे हैं एक्टर। इलाज में खर्च हुई परिवार की सारी जमा पूंजी। फिर भी नहीं हो रहा हालत में सुधार। सुधीर की जान बचाने के लिए चाहिए 15 लाख। अब मदद के लिए परिवार ने फैलाए हाथ। लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। जहां अक्टूबर के महीने में ही हम अब तक आठ मशहूर हस्तियों को खो चुके हैं।
महीना खत्म होने में अभी भी दो दिन बाकी हैं। वहीं अब टीवी की दुनिया से ऐसी खबर आई है जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है। खबर है कि दिग्गज अभिनेता सुधीर दलवी गंभीर जानलेवा इनफेक्शन से जूझ रहे हैं। 86 साल के सुधीर स्पेसिस इंफेक्शन से पीड़ित हैं जो कि एक सीरियस मेडिकल कंडीशन है। यह संभावित रूप से जानलेवा है। इसके लिए मरीज को इंटेंस मेडिकल केयर की आवश्यकता होती है। बताया जा रहा है कि अभिनेता का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। परिवार के मुताबिक अभी तक उनके इलाज में ₹1 लाख से अधिक का खर्चा आ चुका है।
महंगे इलाज के इस खर्चे ने उनके परिवार को आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। हालांकि अभी भी सुधीर दलवी खतरे से बाहर नहीं है। उनके इलाज के लिए अभी भी ₹15 लाख चाहिए। जिसके लिए अब सुधीर दलवी के परिवार ने मजबूरन फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ अभिनेता के फैंस और अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
परिवार का कहना है कि इस बड़ी विपदा से वो टूट चुके हैं और मजबूरन उन्हें लोगों के सामने मदद के लिए हाथ फैलाने पड़ रहे हैं। वहीं लेटेस्ट अपडेट यह है कि सुधीर दलवी की गंभीर हालत को देखते हुए रणबीर कपूर की बहन रिधिमा कपूर साहनी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। हालांकि इसके फौरन बाद रिधिमा को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा। दरअसल सुधीर की बिगड़ी हालत की जानकारी देते हुए एक पोस्ट ने जैसे ही यह खबर शेयर की तो इस पर रिधिमा का रिप्लाई आया।
उन्होंने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में डन लिखते हुए अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। लेकिन इसके बाद कुछ लोगों ने रिधिमा पर सुधीर दलवी की मदद करने के बहाने पब्लिसिटी बटोरने का आरोप लगाया। उस ट्रॉलर ने लिखा, “अगर आपने मदद की है तो आपने यहां इसका जिक्र क्यों किया? फुटेज चाहिए। जिसके बाद रिधिमा ने रिप्लाई किया और ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा कि जिंदगी में सब कुछ दिखावे के बारे में नहीं है। किसी जरूरतमंद की मदद करना वह भी अपनी क्षमता के अनुसार सबसे बड़ा आशीर्वाद है।
जानकारी के लिए बता दें कि सुधीर दलवी ने कई हिट फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1974 में रिलीज हुई फिल्म डाउनटाउन से की थी।
हालांकि उन्हें बड़ी पहचान मनोज कुमार स्टारर फिल्म शिरडी के साईं बाबा से मिली। इसके बाद वह रामानंद सागर की सीरियल रामायण में ऋषि वशिष्ठ के रोल में भी नजर आए थे। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी। जय हनुमान, विष्णु पुराण, बुनियाद और जुनून जैसे टीवी शोज़ में भी काम किया। हालांकि 2006 से ही वह एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं थे। वहीं अब उनकी गंभीर हालत की खबर ने सभी चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है।
