सतीश शाह की निधन पर बड़ा खुलासा। किडनी की बीमारी से नहीं इस वजह से गई जान। एक्टर के बेटे ने खोले बड़े-बड़े राज। मौत का असली कारण जानकर उड़ गए फैंस के होश। सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट के बाद अचानक हुए निधन से सब हैरान।
राजेश कुमार ने बताई निधन की असली वजह। लेजेंडरी एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके अचानक यूं चले जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बता दें उनकी निधन का कारण किडनी फेलियर बताया जा रहा था। लेकिन उनके ऑन स्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने इससे इंकार कर दिया है।
उन्होंने दिवंगत एक्टर सतीश शाह के निधन की असली वजह बता दी है। जिसे जानने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजेश कुमार ने ही सतीश शाह को अंतिम संस्कार के दौरान मुख्नि दी थी और उनकी प्रार्थना सभा में शाह परिवार के साथ पल-पल खड़े रहे। जिसके चलते उनके बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सतीश शाह के निधन से हर कोई सदमे में है।
एक्टर ने 74 साल की उम्र में 25 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। बताया गया कि उनका निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ। कुछ महीने पहले उनका ट्रांसप्लांट हुआ था। पर राजेश कुमार ने सतीश शाह के निधन पर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
पहले तो आपको बता दें फिल्म मेकर अशोक पंडित ने सतीश शाह के निधन पर शोक जताते हुए बताया था कि उनकी निधन फेलियर के चलते हुई थी। यह स्टेटमेंट देखते ही देखते वायरल हो गया था और लोगों ने यह मान लिया था कि सतीश शाह का निधन किडनी फेलियर से हुआ। अब राजेश कुमार ने अपने हालिया इंटरव्यू में सतीश शाह के निधन की असली वजह बताई है और कहा मैं आपको बता नहीं सकता कि पिछले 24 से 25 घंटे कितने भावुक रहे हैं। इसे बयां करना भी बहुत मुश्किल है।
लेकिन मैं सतीश जी के निधन के बारे में कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। हां, उन्हें किडनी की समस्या थी, लेकिन असल में उनका निधन दिल का दौरा से हुआ। उन्होंने बताया कि सतीश शाह घर पर लंच कर रहे थे और तभी वह गुजर गए। उन्होंने आगे कहा यह क्लियर करना चाहता था क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सतीश शाह का निधन किडनी की समस्या के कारण हुआ। किडनी की समस्या का पहले ही इलाज हो चुका था। वो कंट्रोल में थी। दुर्भाग्य से अचानक हुए दिल के दौरे ने उनकी जान ले ली।
बता दें सतीश शाह के परिवार में अब सिर्फ उनकी पत्नी मधु शाह रह गई हैं। उनकी कोई औलाद नहीं थी। सतीश की पत्नी भी अल्जाइमर से पीड़ित हैं। सतीश शाह के करीबी दोस्त रहे एक्टर सचिन पिलगांवकर ने बताया था कि वह अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे।
इसी वजह से किडनी ट्रांसप्लांट भी उन्होंने करवाया था। लेकिन फिर सतीश शाह के निधन ने सभी को चौंका कर रख दिया। वहीं आपको बता दें फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ने दिवंगत एक्टर सतीश शाह को पद्मश्री से सम्मानित करने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में सतीश शाह को भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उनके अहम योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की सिफारिश की गई है।
