शत्रुघ्न सिन्हा का गरमाया मिज़ाज ! इस ‘शख्स’ पर फूटा एक्टर का गुस्सा।

सतीश शाह की प्रार्थना सभा में इस शख्स पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा। बार-बार हाथ लगाने से हो गए नाराज। अपने एक लुक से कर दिया शख्स को खामोश। प्रार्थना सभा में चला तगड़ा इग्नोर गेम। सामने से आ रहे शत्रुघ्न सिन्हा को देखते ही पीछे से निकल गए राकेश रोशन। प्रार्थना सभा की तस्वीरें वीडियोस हो रहे खूब वायरल। 25 अक्टूबर को दिग्गज एक्टर सतीश शाह का किडनी फेलियर के चलते निधन हो गया और 27 अक्टूबर को प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ जिसमें टीवी से लेकर फिल्म जगत के लोग एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस प्रार्थना सभा में जहां एक तरफ सतीश शाह की पत्नी मधु शाह को बेहद गम में देखा गया और साराभाई वर्सेस साराभाई शो की कास्ट को ट्रिब्यूट देते हुए देखा गया। सभी लोगों की आंखें नम थी। चेहरे पर मायूसी थी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा का मूड कुछ गरमाया हुआ नजर आया। जैसा कि आप देख सकते हैं सतीश शाह को श्रद्धांजलि देने कई दिग्गज एक्टर फिल्म मेकर पहुंचे हुए थे।

इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा के बहुत से वीडियोस इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह किसी शख्स पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक और वीडियो में राकेश रोशन और उनका इग्नोर गेम बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। जैसा कि आप प्रार्थना सभा के इस वीडियो में देख सकते हैं। शत्रुघ्घन सिन्हा जैसे ही प्रेयर मीट से बाहर आए कुछ लोग उन्हें सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। बढ़ती उम्र के चलते उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी।

इसी बीच एक अनजान शख्स भी एक्टर के नजदीक आने लगता है और उन्हें बार-बार पकड़ने की कोशिश करता है। लेकिन यह हरकत शत्रुघ्न सिन्हा को बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने उस शख्स को गुस्से से देखा और यह इशारा दिया कि वह उनका हाथ पकड़ने की कोशिश ना करें। जिसके बाद उस शख्स ने भी उनका हाथ छोड़ दिया। वहीं सतीश शाह की प्रार्थना सभा में फिल्म मेकर राकेश रोशन भी आए हुए थे।

उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को अच्छे से ग्रीट किया। सोनू निगम को तो देखते ही गले लगा लिया। लेकिन जब उन्होंने दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को देखा तो मुंह फेर लिया। यह वीडियो देखिए जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अपने करीबियों के साथ प्रार्थना सभा से वापस जा रहे हैं। और इसी बीच जब राकेश रोशन और उनकी नजर मिली। राकेश रोशन ने उन्हें देखने के बाद भी ग्रीटच नहीं किया।

ना मिले ना गले लगाया बल्कि फोन पर बात करते हुए दूसरी ओर चले गए और जैसा कि देखा जा सकता है पूरी तरह से उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को इग्नोर कर दिया। अब यह इग्नोर गेम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिस तरह से दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया उसे देखकर फैंस अंदाजे लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच कोई टकराव तो नहीं।

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा उधर प्रेयर मीट चल रही है। यहां कंट्रोवर्सी चल रही है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा हद हो गई देख तो लो क्या माहौल है। आपको बता दें सतीश शाह की प्रेयर मीट में सोनू निगम, जॉनी लीवर, पूनम ढिलो, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन के साथ बहुत से तमाम सितारों ने शामिल होकर एक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment